Published On : Tue, Nov 11th, 2014

मानोरा : तहसील कार्यालय में लाश रखने पर चला पुलिस का डंडा !

Advertisement


मामूली विवाद गहराया, पिटाई के बाद मौत का मामला

manora
मानोरा (वाशीम)।
  सेवादास नगर के एक अतिक्रमित जगह पर भैंस चराने ले गए व्यक्ति को अमानवीय तरीके से मारे जाने से उसकी मौत हो गई. मामला गरमा जाने के बाद संतप्त परिवार व ग्रामवासियों ने उसकी लाश लाकर मनोरा तहसील कार्यालय के मेन गेट के सामने रख दी. उसके बाद पुलिस ने उन पर जोरदार लाठी प्रहार किया. इससे अफरातफरी मच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तालुका के सेवादास नगर परिसर के अतिक्रमणकारी मांगू चव्हाण ने वरोली में भैंस चराने वाले पुण्डलिक महादेव गुघाणे (लाखकर) को खेत के भीतर भैंस लेन के कारण 1 नवम्बर को सिर तथा शरीर के अनेक स्थानों पर जोरदार प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया. जानकारी मिलते ही गुघाणे के परिवार ने पुलिस को सूचित कर उसे तत्काल अस्पताल ले गए, ज़्यादा गंभीर होने से उसे अकोला व बाद में वर्धा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया. मनोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया. उसके बाद 9 नवम्बर को पुण्डलिक की मौत हो गई. 10 नवम्बर को वरोली के ग्रामीण व पुण्डलिक के परिवार ने लाश को तहसील ले गए. मामला बिगड़ते देख पुलिस ने लाठी चार्ज किया.

Copy of manora

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.