Published On : Fri, Nov 14th, 2014

यवतमाल: अश्लिल फिल्म बनानेवाले प्रेमी को पकडऩे के लिए पुलिस टीम बालापुर रवाना

Advertisement

यवतमाल :
एक युवती का जीवन बर्बाद कर, उसको शादी का झांसा देकर बार-बार बलात्कार करने और अश्लिल फिल्म निकालनेवाले आरोपी संजय श्रीकांत भोजने (30) को पकडऩे के लिए यवतमाल पुलिस की टीम अकोला के बालापुर के वुरड़ गाव के लिए रवाना हो चुकी है. इस युवती की शादी हो चूकी थी. शादी तूड़वाकर उसका शारिरीक शोषण 11 वर्षों तक करता रहा. उसने फरवरी 2014 में अमोलकचंद कॉलेज के पिछे विवाह की बात पक्की करने के लिए इस युवती को बुलाकर उसकी अश्लील फिल्म निकाली थी. पुलिस ने उस समय शिकायत देने आयी पीडि़ता को वापस लौटा दिया था. 9 महिने के बाद फिर से वह युवती शिकायत देने आयी, तब भी 4-5 घण्टे उसे बैठाकर रखा गया. उसके बाद यह मामला दर्ज हुआ.इसमें भी साईबर क्राईम या इन्फारमेशन टेक्नॉलॉजी प्रतिबंधक कानून की धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया गया है. उसने अश्लील फिल्म वॉट्सअप या फेसबुक पर ड़ालने की धमकी देकर शारिरीक शोषण करता रहा था.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.