Published On : Sun, Feb 21st, 2021

नागपुर शहर के वाठोडा पुलिस स्टेशन को जानिये……

Advertisement

भाग 3 – नागपुर टुडे

नागपुर टुडे:
नागपुर शहर के वाठोड़ा पुलिस स्टेशन की नींव 22 जून 2019 को रखी गई यह एक ऐसा पुलिस स्टेशन है जिसे हाल ही में शहर के अतिव्यस्त नंदनवन पुलिस स्टेशन के कुछ छोटे- बड़े क्षेत्रों का विभाजन करके इसे साकार किया गया है । वर्तमान में इस पुलिस थाने के थानेदार सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अनिल परशुराम ताकसांडे हैं जो 1996 पीएसआई बैच के अधिकारी हैं । इस थाने में कुल 89 कर्मचारियों समेत 7 अधिकारी और एक पुलिस निरीक्षक पदस्थ हैं ।

वाठोड़ा थाने के तहत तीन बड़े बिट्स आते हैं जिसमें खरबी, जीजामाता नगर और स्वामीनारायण मंदिर जैसे इलाके शामिल हैं । इन इलाकों में दूसरे सबसे बड़े क्षेत्र में देश की नामी-गिरामी शिक्षण संस्था सिम्बायोसिस कॉलेज साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5000 फ्लैट्स जैसे बड़े परिसर भी शामिल है. वाठोडा पुलिस स्टेशन की सीमा का दायरा करीबन १२ किलोमीटर का बताया जा रहा है।

Anil Parashuram Taksande

नागपुर टुडे से खास बातचीत के दौरान वरिष्ठ पीआई अनिल ताकसांडे वाठोड़ा पुलिस के उल्लेखनीय कार्यों का ब्योरा देते हुए बताते हैं कि, उनकी सार्थक पहल और प्रयासों से इलाके में शांति बनाए रखने के लिए नागरिकों और पुलिस के बीच के अंतर को कम करने पर ज्यादा जोर दिया गया है । इस इलाके में कोई भी गंभीर घटना या सड़क दुर्घटनाये न हो साथ ही किसी हादसे में किसी मासूम की प्राणहानि न हो इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

Advertisement

इस इलाके में संदेहास्पद स्थिति में घूम रहे अपराधी, लुटेरे तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए वाठोड़ा पुलिस थाने के तहत संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे सतर्कता बरत रोजाना नाकाबंदी की जा रही है । यही नहीं नागरिकों के लिए पुलिस सहज और मददगार साबित हो सके इसके उन्होंने अपना पर्सनल मोबाइल नंबर 9764001783 सभी के साथ शेयर कर रखा है । नागपुर टुडे के माध्यम से वे इलाके की जनता से आवाहन करते है की, जनता किसी भी अपराधी या मामले की गुप्त सूचनाओं की जानकारी भी इसी मोबाइल नंबर पर दे सकती हैं वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ताकसांडे विश्वास दिलाते हुए कहते है कि, जानकारी देनेवाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

संवाद का अथक प्रयास :

नागरिकों की परेशानियों को जानने के लिए वाठोड़ा पुलिस की ओर से सप्ताह में दो बार डोर टू डोर संवाद साधा जाता है । इसके अलावा समय-समय पर शांतता मीटिंग, मोहल्ला मीटिंग और वरिष्ठ नागरिकों की मीटिंग ली जाती है ताकि जनता की शिकायतों को सुना और जाना समझा जा सके । वाथोड़ा परिसर में आम-जनजीवन तथा क्षेत्र में आवागमन कर रही सभी महिलाएं सुरक्षित रहे इस बारे में थाने की महिला पुलिस कर्मचारियों की मदद से महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देकर तत्काल सुलझाने की कोशिश की जाती है ताकि उन्हें मदत या न्याय मिल सके ।

सिम्बायोसिस कॉलेज , स्वामीनारायण मंदिर, पीएम आवास योजना फ्लैट्स परिसर में खास निगरानी –

पीएम आवास योजना फ्लैट्स परिसर में शांति बनाने रखने और स्वामीनारायण मंदिर में किसी भी अप्रिय घटना को टालने के मकसद से यहां 24 घंटे कड़ी निगरानी की जाती है । रिंग रोड स्थित स्वामीनारायण मंदिर के पास इसके लिए खास तौर पर एक पुलिस चौकी स्थापित की गई है । पीआई ताकसांडे कहते हैं कि इन दोनों महत्वपूर्ण परिसरों पर वे हमेशा विज़िट देते रहते हैं ।

नागपुर की आम जनता को उनके क्षेत्र के पुलिस स्टेशनों की अधिक जानकारी दिलाने के इरादे से नागपुर टुडे की ओर से एक विशेष सिरीज़ शुरू की गई है जिसका नाम है “अपने करीबी पुलिस स्टेशन को जानें” । इस सिरीज के ज़रिये हम इलाके में रह रही आम जनता को उनके इलाके के पुलिस स्टेशन से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराना चाहते हैं ताकि जरूरत और मुसीबत पड़ने पर आप अपने पुलिस स्टेशन से फ़ौरन और बेझिझक संपर्क कर सकें ।

– रविकांत कांबळे ,शमानंद तायड़े

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.