Published On : Wed, Sep 19th, 2018

पांच लाख रूपए की रिश्वत माँगने वाला प्रतापनगर थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर – एसीबी की टीम ने सहायक फौजदार को डेढ़ लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाँथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्वतखोर पुलिसकर्मी भगवान शेगुल शहर के प्रतापनगर थाने में कार्यरत है।

शिकायतकर्ता नागपुर निवासी ने एसीबी को आरोपी पुलिसकर्मी द्वारा पांच लाख रूपए की रिश्वत माँगे जाने की शिकायत की थी। दरअसल एक महीने पहले शिकायतकर्ता के खिलाफ प्रतापनगर थाने में किसी मामले में शिकायत हुई थी। मामले की जाँच भगवान शेगुल के पास थी।

जाँच के दौरान इस मामले में आरोपी ने गैरअर्जदारो दारों पर भारतीय दंड संहिता के तहत 420 मामला का मामला दर्ज न करते हुए’ अर्जदार को ही समान जारी कर दिया। जिसके बाद इस मामले के निपटारे के आरोपी ने शिकायतकर्ता ने पांच लाख रूपए रिश्वत की माँग की। शिकायतकर्ता इसके लिए तैयार नहीं हुआ और उसने एसीबी को इस बाबत जानकारी दी।

मामले की जाँच के तहत एसीबी ने आरोपी को रंगे हाँथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 14 सितंबर 2018 को आरोपी ने स्टेशन में ही शिकायतकर्ता से पहली किश्त के रूप में डेढ़ लाख रूपए लेने पर हामी भरी। आरोपी द्वारा पैसे लेने की तैयारी दिखाने के बाद एसीबी ने उसे गिरफ़्तार कर उससे पूछताछ की जिसमे उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बुधवार को एसीबी ने आरोपी के खिलाफ प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.