Published On : Thu, Nov 17th, 2016

नागपुर : हबीबनगर इलाके में अवैध कत्लखाने से भारी मात्रा में गोमांस बरामद

Advertisement
File Pic

File Pic


नागपुर :
पांचपावली थाना अंतर्गत हबीबनगर इलाके में गुरुवार को डीसीपी ज़ोन 3 की टीम ने कत्लखाने में रेड की। इस रेड में पुलिस ने करीब 50 मृत गायों का मांस और 15 जिंदा गाय बरामद की है। पांचपावली पुलिस के साथ डीसीपी जोन 3 के साथ मिलकर की गयी इस कार्यवाही में लगभग 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस रेड के दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हबीबीनगर इलाके में अवैध रूप से यह कत्लखाना शुरू था जिसकी शिकायत पुलिस को मिलने के बाद रेड की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। खबर प्रकाशित किये जाने तक पुलिस की कार्यवाही जारी थी। इलाके में कत्लखाना शुरू होने की जानकारी सामने आने में बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
26 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,37,900/-
Gold 22 KT ₹ 1,28,200/-
Silver/Kg ₹ 2,28,500/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above