
File Pic
नागपुर : पांचपावली थाना अंतर्गत हबीबनगर इलाके में गुरुवार को डीसीपी ज़ोन 3 की टीम ने कत्लखाने में रेड की। इस रेड में पुलिस ने करीब 50 मृत गायों का मांस और 15 जिंदा गाय बरामद की है। पांचपावली पुलिस के साथ डीसीपी जोन 3 के साथ मिलकर की गयी इस कार्यवाही में लगभग 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस रेड के दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हबीबीनगर इलाके में अवैध रूप से यह कत्लखाना शुरू था जिसकी शिकायत पुलिस को मिलने के बाद रेड की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। खबर प्रकाशित किये जाने तक पुलिस की कार्यवाही जारी थी। इलाके में कत्लखाना शुरू होने की जानकारी सामने आने में बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews...
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate
CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...
नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation
भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews



