Published On : Mon, Jul 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

छगन पटेल के गिरनार’ फॉर्म में पुलिस ने मारा करारा छापा

Advertisement

अर्धनग्न लड़कियों, महंगी शराब | के साथ हो रहा था ‘स्नेह मिलन’

File Pic

नागपुर: जांबाज कार्रवाइयों के लिए शहर में विख्यात हो चुके डीसीपी गजानन शिवलिंग राजमाने ने अपने नाइट राउंड के दौरान हिंगणा थाना क्षेत्र के तहत जामठा स्थित वीसीए क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित एक फॉर्म पर चल रही रंगारंग पार्टी पर कल देर रात ‘करारा छापा मारकर १० लाख से अधिक का माल बरामद किया। स्नेह मिलन’ के बहाने चल रही इस रंगारंग पार्टी में जब डीसीपी राजमाने और उनके तमाम • पुलिस साथी पहुंचे तो लड़कियां बेहद शर्मनाक ‘अर्धनग्न’ से भी भयंकर हालत में थीं। पुलिस ने आयोजकों सहित १५ से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में व्यस्त थी।

जामठा स्थित वीसीए स्टेडियम के समय छगन पटेल का गिरनार’ नामक फॉर्म हाउस है। यहां रविवार को शाम ४ बजे से एक गेट टू गेदर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजकों ने इसके लिए ‘विशेष’ इंतजाम किए थे। बाहरी लड़कियों के रूप में • शबाब के अलावा शराब और कबाब का जबर्दस्त बंदोबस्त किया गया था। कल डीसीपी गजानन शिवलिंग राजमाने का नाइट राउंड था। बताते हैं कि उन्हें किसी ने गिरनार फॉर्म हाउस में रेव पार्टी चलने की जानकारी दी।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके बाद डीसीपी राजमाने ने जाल बिछाया तथा देर रात लगभग ११.१५ बजे गिरनार पर छापा मार दिया। पुलिस जिस समय वहां पहुंची तो डीजे की धुन पर अर्धनग्न से भी भयंकर हालत में लड़कियां थिरक रही थीं। शराब की गंगा बह रही थी और इस शराब के नशे में कुछ लोग लड़कियों के साथ विचित्र अवस्था में डांस कर रहे थे। आयोजकों ने एक जाइलो में शराब की कई बोतलें रखी थीं और बताते हैं कि वहां एक पैग ४०० से ६०० रुपये में बेचा जा रहा था।

आयोजकों ने हालांकि शाम ४ से रात १० बजे तक शराब परोसने का लाइसेंस एक्साइज विभाग से ले रखा था लेकिन शराब की बिक्री रात ११ बजे के बाद तक जारी थी। पुलिस को रेव पार्टी के कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस ने आयोजक आमिन खान, शिव वडेट्टीवार, वाजुरकर के अलावा अन्य कई लोगों को आरोपी बनाया है। शराब, डीजे सहित १५ लाख से अधिक का माल जब्त किया गया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.