Published On : Fri, Jun 25th, 2021

कैफे कबिला पर पुलिस का छापा

Advertisement

नाबालिग भी पी रहा था हुक्का

नागपुर. डीसीपी जोन-2 विनीता साहू के दस्ते ने सदर बाजार परिसर में स्थित कैफे कबिला रेस्ट्रो लाउंज पर छापा मारा. यहां नाबालिग सहित कुछ युवा हुक्के का सेवन करते मिले. पुलिस ने कैफे के मालिक न्यू कॉलोनी, मंगलवारी निवासी परवेज बबलू खान (24) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि कबिला में कैफे की आड़ में हुक्का पिलाया जा रहा है. खबर के आधार पर गुरुवार की शाम पुलिस ने छापा मारा. पुलिस की कार्रवाई से परिसर में खलबली मच गई. 1 नाबालिग अपने साथियों के साथ हुक्के का मजा ले रहा था.

पुलिस ने कैफे मालिक परवेज सहित 7 लोगों को हिरासत में लिया. उनके खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया गया. हुक्के के पॉट, पाइप, फ्लेवर और अन्य सामान सहित 82,900 रुपये का माल पुलिस ने जब्त किया. पीएसआई कुणाल धुरट, एस.बी. जाधव, हेड कांस्टेबल रामदास नरेकर, गणेश जोगेकर, आशीष वानखेड़े, आबा मुंडे और अमित भुरे ने कार्रवाई की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.