Published On : Thu, Aug 8th, 2019

दंगा नियंत्रण योजना का पुलिस ने किया अभ्यास

Advertisement

कामठी : आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति, सुव्यवस्था व कानून बनाने की दृष्टि से तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कामठी के दोनों थानों ने संयुक्त रुप से बुधवार को अभ्यास किया, जिसके तहत शहर के कुछ इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया।

राष्ट्रीय महामार्ग स्थित नया पुलिस थाना और मुख्य मार्ग स्थित जूना पुलिस थाने के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को संयुक्त रुप से शहर भ्रमण करते हुए दंगा नियंत्रण तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फ्लैग मार्च किया। बता दें कि आगामी कुछ दिनों में शहर में विविध धार्मिक त्योहारों का आयोजन किया जाना है। ऐसे में शहर में शांति, सुव्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से पुलिस आयुक्त नागपुर शहर के निर्देश पर शहर के संदेवनशील इलाकों पर नजर रखने की दृष्टि से इस फ्ल्ैग मार्च का आयोजन किया गया था।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अभ्यास कार्यक्रम में आपातकालीन स्थिति के समय कब, कैसे और कौन सी व्यवस्था तथा कर्मचारियों के मनुष्यबल की संख्या आदि विषयों पर अभ्यास किया गया। बुधवार को परिमंडल 5 के पुलिस उपायुक्त निलोत्पल, सहायक पुलिस आयुक्त राजेश परदेशी के निर्देशानुसार आयोजित अभ्यास कार्यक्रम में कामठी के नये पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष बाकल, जूना पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर नगराले, कलमना पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ चौहान, पुलिस निरीक्षक द्वितीय देवीदास कठाले, सहायक पुलिस निरीक्षक युनूस शेख, पीएसआई राहूल महिपाले, सहित दोनों पुलिस थाने के अधिकारी व कर्मचारी तथा आरसीबी की टीम के कर्मचारी उपस्थित थे।

संदीप कांबळे कामठी

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.