Published On : Mon, Jun 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

बालाघाट के ग्राम कंदला में 15 लाख के ईनामी डिवीजन कमांडर सहित दो अन्य 8 लाख के नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया

Advertisement

अति नक्सल प्रभावित लांजी क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खांडापाडी के ग्राम कंदला के जंगल में बालाघाट पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बालाघाट के ग्राम कंदला में 15 लाख का इनामी डिवीजन कमांडर, 8 लाख का एरिया कमांडर और 8 लाख की महिला एरिया कमांडर को पुलिस ने मार गिराया है। इनके पास से एके 47, थ्री नाट थ्री और 12 बोर की एक्शन गन बरामद की गई है।

पुलिस ने विस्तार दलम प्लाटून 56 और दड़ेकसा दलम के तीन नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और आईजी संजय सिंह के जंगल में ही मौजूद होने के कारण इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए तीनों नक्सलियों की उम्र 35 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच है और उनमे से एक नक्सली पर ईनाम भी रखा गया था। मुठभेड़ की यह घटना बहेला थाना क्षेत्र की है। इन जंगल के इलाकों में नक्सलियों की आवाजाही लंबे समय से बनी हुई है और पुलिस की इस पर नजर बनी हुई है। इसके पहले भी इन इलाकों में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ होती रही है।

एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के नाम आए सामने 15 लाख का इनामी डिवीज़न कमांडर नागेश, 8 लाख का इनामी एरिया कमांडर मनोज, 8 लाख की ईनामी एरिया कमांडर महिला नक्सली रामे इस मुठभेड़ में मारी गई।

बालाघाट जिले के बहेला थाना इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 इनामी नक्सली मारे गए हैं। हॉक फोर्स ने मुठभेड़ में नक्सलियों के डिवीजनल कमेटी के मेंबर और 15 लाख के इनामी नक्सली नागेश और 8-8 लाख के इनामी एरिया कमांडर नक्सली मनोज और रामे को ढेर किया है। पूरी पुलिस टीम को बधाई।

Advertisement

ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जान पर खेलकर नक्सलियों को मार गिराने वाले आज के ऑपरेशन में लगे पुलिसकर्मियों, हाक फोर्स के जवानों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री अवार्ड दिए जाएंगे। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आपरेशन में लगे सभी जवानों को बधाई दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.