Published On : Tue, May 18th, 2021

कांग्रेस की दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी, नड्डा-पात्रा समेत कई बीजेपी नेताओं पर FIR की मांग

Advertisement

टूलकिट को लेकर बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर लगाए गए आरोप का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. जुबानी जंग के बाद अब यह मामला पुलिस थाने जा पहुंचा है. कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एसएचओ तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में संबित पात्रा और जेपी नड्डा के अलावा स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत कई अन्य नेताओं के नाम हैं.

कांग्रेस ने पत्र में लिखा है कि इस शिकायत के जरिए हम जेपी नड्डा, संबित पात्रा, स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत बीजेपी के कई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हैं. इन लोगों ने देश में अशांति और सांप्रदायिक अशांति फैलाने के मकसद से सोशल मीडिया के जरिए झूठी बातें फैलाई हैं. शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबित पात्रा बीएल संतोष सहित बीजेपी के अन्य लोगों ने जेपी नड्डा के कहने पर एक जाली और मनगढ़ंत दस्तावेज तैयार किया. इतना ही नहीं इसके लिए इन लोगों ने एआईसीसी रिसर्च डिपार्टमेंट का लेटरहेड भी तैयार किया.

दरअसल, बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी एक ‘टूलकिट’ के जरिए इस संकट के वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश चल रही है. BJP के इस हमले के बाद कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट के प्रमुख राजीव गौड़ा ने कहा कि AICC रिसर्च डिपार्टमेंट का बताकर BJP फर्जी टूलकिट प्रचारित कर रही है, हम BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ FIR करेंगे.

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
उधर, राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने लिखा है, ”मोदी ‘सिस्टम’ में जितनी आसानी से सवाल उठाने वालों की गिरफ़्तारी होती है, उतनी आसानी से वैक्सीन मिलती तो देश आज इस दर्दनाक स्थिति में ना होता.कोरोना रोको, जनता के सवाल नहीं!”

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.