Published On : Fri, Dec 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

पुलिस ने किया जाली नोट चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: सदर पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली नोट चलाते हुए गिरफ्तार किया है। एक नाश्ते की दुकान में तीसरी बार नकली नोट चलाने पहुंचे इस आरोपी को दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से करीब सवा 2 लाख रुपए के नकली नोट भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी विजय दशरथ गोलाईत (42) है जो कि मूलतः अकोला के वृंदावन का रहने वाला है।

वह नागपुर में पिछले 4 वर्ष से एक होटल संचालक के घर में नौकर के रूप में बैरामजी टाउन परिसर में रह रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय शादी शुदा होकर उसके दो बच्चे हैं। वह पिछले 4 साल से सदर के एक होटल संचालक के घर में नौकर के रूप में काम कर रहा था। आरोपी 22 नवंबर को मंगलवारी बाजार स्थित शम्मी रामप्यारे गुप्ता (48) हंसापुरी खदान, तहसील निवासी के चाय-नाश्ता की दुकान पर ग्राहक बनकर आया था। तब उसने 20 रुपए का नाश्ता किया और बदले में 500 का नोट दिया।

बदले में दुकानदार ने उसे 480 वापस भी किए। उसके वहां से चले जाने के बाद शाम को जब दुकानदार ने अपने पैसे गिने तब उसे 500 का एक नोट नकली होने की बात का पता चला। 6 दिसंबर को विजय दोबारा ग्राहक बनकर शमी के नाश्ते की दुकान में पहुंचा और नाश्ता करने के बाद उसे 500 का नोट दिया। इस बार दुकानदार ने उसे पहचान लिया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी । पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को 2 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिला है। विजय के कमरे की तलाशी लेने के बाद पुलिस को करीब सवा 2 लाख रुपए के नकली नोट मिले हैं। जिसमें 2 हजार और 500 के नोटों का समावेश है। पूछताछ में आरोपी ने एक कलर प्रिंटिंग करने वाले व्यक्ति की दुकान से इन सभी नोटों की छपाई कराने की बात कबूल की है। अब पुलिस इस दुकानदार को भी इस मामले में आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।

मामले की तह तक पहुंच रही है पुलिस
विजय ने अभी तक यह नकली नोट कहां-कहां चलाए हैं इसकी भी जांच की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 489(ब),489(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.