Published On : Tue, Feb 21st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

स्व दिनेश सोनी की स्मृति में काव्य गोष्ठी संपन्न

Advertisement

नागपुर . प्रख्यात कवि, व्यंगकार, नटखटी नागपुरिया के नाम से लेखन करने वाले स्व दिनेश सोनी की जयंती पर एक काव्य गोष्ठी का रोचक आयोजन विष्णूजी की रसोई में किया गया. इस काव्य गोष्ठी में प्रख्यात कवि डॉ सागर खादीवाला, नीरज व्यास, अविनाश बागड़े, इंदिरा किसलय, माधुरी राउलकर, कृष्ण नागपाल, अनिल मालोकर, नरेंद्र सतीजा, अजय पांडे , टीकाराम साहू, नंदिता सोनी उपस्थित थी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश गुप्ता ने की. वरिष्ठ पत्रकार तथा समन्वयक आनंद निर्बाण तथा सोनी समाज मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सोनी प्रमुखता से उपस्थित थे. जयप्रकाश गुप्ता ने स्व दिनेश सोनी से उनके संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि संघर्षमय जीवन होने के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी. विशेष रूप से बजरिया के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता . डॉ सागर खादीवाला ने भी अपने शुरुवाती दिनों में सोनीजी के साथ काव्य गोष्ठी, काव्य लेखन की यादें ताजा की. डॉ नीरज व्यास ने कहा कि स्व दिनेश जी के व्यंग काफी तीखे हुआ करते थे.

सोनी समाज मित्र मंडल के प्रमुख सुरेश सोनी ने समाज कार्य में दिनेशजी द्वारा किये गए योगदान की सराहना की. आनंद निर्बाण ने भी पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया. नरेंद्र सतीजा ने भी अपने साथ बिताये दिनों का स्मरण किया. नंदिता सोनी ने पापा जी पर एक सुन्दर कविता प्रस्तुत की. प्रारंभ में मनीष सोनी ने प्रस्तावना में पिता स्व दिनेश सोनी के साहित्य, समाजकार्य क्षेत्र में किये गए कार्यों की जानकारी दी.

Advertisement

इस अवसर पर इंदिरा किसलय तथा माधुरी राउलकर ने काव्य पाठ किया. कार्यक्रम का रोचक संचालन अनिल मालोकर ने किया. स्व दिनेश सोनी तथा स्व उर्मिला सोनी के छायाचित्र को माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर कांतिलाल सोनी, अजय वर्मा, प्रकाश वर्मा, प्रकाश माथने, गोपाल जरगर, पंकज सोनी, संदीप सोनी, रंजीत सोनी, नंदकुमार नेरकर आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.