Published On : Thu, Jul 19th, 2018

मशहूर गीतकार व कवि गोपाल दास नीरज का लंबी बीमारी के बाद निधन

Advertisement

पद्म श्री व पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर गीतकार व कवि गोपाल दास नीरज का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में बुधवार रात भर्ती करवाया गया था।

डॉक्टरों के अनुसार, उनके फेफड़े में संक्रमण था और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

वो 93 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

उन्होंने कई यादगार गीत व कविताएं लिखी। जिनमें से कारवां गुजर गया गुबार देखते रहे…। का अक्सर जिक्र आता है। उन्होंने राजकपूर से लेकर कई बड़े फिल्मकारों के साथ काम किया।

Advertisement

गोपाल दास नीरज का अंतिम संस्कार 21 जुलाई को अलीगढ़ में होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.