
नागपुर: ठगबाज संतोष आंबेकर को नाबालिग बालिका के छेड़खानी के मामले में लकड़गंज पुलिस ने प्राडक्शन वारंट की मदद से गिरफ्तार किया. उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से 3 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
ज्ञात हो कि नाबालिग पीडिता की शिकायत पर लकड़ंगज पुलिस थाने में आंबेकर के अलावा सलून संचालक विवेक सिंह ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस विवेक को पहले ही अरेस्ट कर चुकी थी लेकिन आंबेकर से पूछताछ बाकी थी. ऐसे में पुलिस ने कोर्ट से प्राडक्शन वारंट लेकर आंबकेर को गिरफ्तार किया.
उल्लेखनीय है कि स्वयं को नागपुर का डॉन बताकर देश के विभिन्न शहरों में करोड़ों की ठगी करने वाला आंबेकर लंबे समय से नागपुर पुलिस की गिरफ्त में हैं.
क्राइम ब्रांच के डीसीपी गजानन राजमाने के नेतृत्व में आंबेकर पर शुरू की गई कार्रवाई के बाद अब तक उसे पर ठगी, धोखाधड़ी, नाबालिग से छेड़खानी के अलावा दुष्कर्म जैसे 12 संगीन अपराधों के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं. आंबेकर पर मोका भी लगाया जा चुका है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




