Published On : Mon, Dec 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

पीएम दौरा: दिन भर मोबाइल नेटवर्क की रही समस्या

Advertisement

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद पूरा शहर मानों ठहर सा गया। सुरक्षा कारणों की वजह से शहर के कई मुख्य मार्ग बंद रहे। इससे अन्य सड़कों पर जाम लग गया। अधिकांश नागरिकों को रविवार की छुट्टी घर में रहकर ही बितानी पड़ी। इस बीच कई हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी देखी गई। लगातार नेटवर्क ट्रैफिक काफी ज़्यादा रहा। कई मामलों में बार-बार कॉल कट जा रही थी। नेट की गति भी अत्यंत धीमी रही। शाम चार बजे तक यही स्थिति बनी रही।

इस बीच, ग्राहक सेवा नंबर न होने के कारण नागरिकों को नेटवर्क से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिन लोगों ने मोबाइल फोन रिचार्ज कराया उनके खातों से पैसा कट गया लेकिन सेवा काफी देर से शुरू हुई। अधिकांश नागरिक नेट की धीमी गति से प्रभावित हुए। नेट की धीमी गति के कारण नागरिकों को अपना ऑनलाइन कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर ऑनलाइन भुगतान करते समय नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ का भुगतान देरी से पहुंचा तो कुछ का सर्वर डाउन होने के कारण पेमेंट अटक गया।

Gold Rate
Mar 30,2026 - Time 10.26Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घर में ही बिताना पड़ा दिन
रविवार ज्यादातर लोगों के लिए छुट्टी का दिन होता है। आम तौर पर इस समय का उपयोग शेष कार्यों को पूरा करने में किया जाता है। लेकिन शहर की सड़कों पर जाम के चलते बहुत कम लोग निकले। जिन लोगों को जरूरी काम था, उन्होंने पहले रिश्तेदारों या दोस्तों के जरिए उस रास्ते की जानकारी ली और उसके बाद ही वे अपना अपना कार्य करने निकले। लेकिन शाम होते ही बाजारों में भीड़ वापस उमड़ पड़ी। कुछ लोग अपने परिवार के साथ घूमने निकले थे। बिना रास्ता जाने निकले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। शाम तक स्थिति सामान्य हो गई।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement