Published On : Thu, Mar 28th, 2019

पीएम मोदी विदर्भ से करेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर महाराष्‍ट्र में अप्रैल से बीजेपी का चुनाव प्रचार अभियान शुरू होने जा रहा है. प्रचार अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदर्भ से करेंगे. एक अप्रैल को विदर्भ में पहली रैली का आयोजन होने जा रहा है.

इसके बाद आखिरी रैली मुंबई में आयोजित होगी. आखिरी रैली में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठा‍करे भी पीएम मोदी के साथ होंगे.

गौरतलब है कि स्‍ाभी घटक दल भी महाराष्‍ट्र में एनडीए के लिए प्रचार करेगे. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच लोकसभा सीट के बंटवारे के बाद से ये सभी घटक दल एनडीए से नाराज चल रहे थे. ऐसे में अब इन नेताओं द्वारा बीजेपी का समर्थन करना पार्टी के लिए शुभ संकेत है.

मुलाकात के बाद घटक दल के नेताओं ने कहा कि सीएम फडणवीस ने हमें वादा किया है एनडीए सरकार मे हमें पूरा सम्मान दिया जायेगा. लिहाजा वे सभी एनडीए के लिए चुनाव में ताकत झोंकेंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.