Published On : Fri, May 31st, 2019

नितिन गडकरी – परिवहन मंत्री, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री

Advertisement

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल की पूरी सूची जारी कर दी गई है. पिछले मंत्रिमंडल की तुलना में इस बार काफी बदलाव हुआ है. राष्ट्रपति भवन प्रवक्ता के मुताबिक अमित शाह देश के नए गृहमंत्री बन गए हैं.

जबकि राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय संभालेंगे. वहीं पिछली सरकार में रक्षा मंत्री रही निर्मला सीतारमण को दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री का जिम्मा मिला है. एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए. प्रकाश जावडेकर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ ही पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया. देखें पूरी लिस्ट-
जिन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव वहां से किन नेताओं को मिली है मोदी मंत्रिमंडल में जगह

कैबिनेट मिनिस्टर में किसको क्या मिला-

राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री
अमित शाह – गृह मंत्री
डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर – विदेश मंत्री
नितिन गडकरी – परिवहन मंत्री, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
डीवी सदानंद गौड़ा – रसायन और उर्वरक मंत्री
निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री, कॉपोरेट मामलों की मंत्री
रामविलास पासवान – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री
नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि और किसान कल्याण मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री; तथा पंचायती राज मंत्री
रवि शंकर प्रसाद – कानून और न्याय मंत्री, संचार मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
हरसिमरत कौर बादल – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
थावर चंद गहलोत – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
रमेश पोखरियाल ‘निशंक’- मानव संसाधन विकास मंत्री
अर्जुन मुंडा – जनजातीय मामलों के मंत्री
स्‍मृति जुबिन ईरानी – महिला और बाल विकास मंत्री; और कपड़ा मंत्री
डॉ. हर्षवर्धन – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री; तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री
प्रकाश जावड़ेकर – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री; तथा सूचना और प्रसारण मंत्री
पीयूष गोयल – रेल मंत्री; तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री; तथा इस्पात मंत्री
अब्‍बास नकवी – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
प्रह्लाद जोशी – संदीय कार्यमंत्री, कोयला मंत्री; तथा खान मंत्री
डॉ. महेंद्र नाथ पांडे – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री
अरविंद गणपत सावंत – भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री
गिरिराज सिंह – पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत – जल शक्ति मंत्री

Advertisement

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1) संतोष कुमार गंगवार – श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
2}राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
श्रीपद नाईक – आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
3)जीतेंद्र सिंह – उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
4) किरण रिजिजू – युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
5) प्रह्लाद सिंह पटेल – संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
6) राज कुमार सिंह – ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
7) हरदीप सिंह पुरी – आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
8) मनसुख एल मंडाविया – जहाजरानी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.