Published On : Sun, Nov 1st, 2020

बिहार: छपरा की रैली में बोले पीएम मोदी- छठ की तैयारी करो मां, आपका बेटा दिल्ली में बैठा है

Advertisement

बिहार के छपरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के महापर्व छठ की चर्चा की. पीएम मोदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां आपका बेटा दिल्ली में बैठा है, आप छठ की तैयारी करो.

पीएम ने कहा कि दुनिया में आज कोई ऐसा नहीं है, जिसे कोरोना ने प्रभावित न किया हो, जिसका इस महामारी ने नुकसान न किया हो. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में गरीब का चूल्हा जलता रहे, उसे दिवाली और छठ में तकलीफ न हो इसके लिए गरीबों को मुफ्त अनाज दिया गया.

‘छठ पूजा की तैयारी करो मां’

पीएम मोदी ने कहा, “अब किसी मां को चिंता करने की जरूरत नहीं है कि छठ पूजा को कैसे मनाएंगे, अरे मेरी मां, तुमने अपने इस बेटे को दिल्ली मैं बैठाया है, क्या वो तुम्हारी छठ पूजा की चिंता नहीं करेगा! मां! तुम छठ पूजा की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है.”

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.