Published On : Sat, Nov 6th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

PM मोदी का डिजीटल इंडिया लालटेन युग की ओर

Advertisement

– भाजपा नेता रंगारी की तरफ से लालटेन वितरण

नागपूर: देश के प्रभावशील प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया का सपना संजोये हुए हैं परंतु बिजली महावितरण कंपनी की तरफ से लोडशेडिंग की वजह से लगता है महाराष्ट्र अब वापस लालटेन युग की ओर पीछा लौटता दिखाई दे रहा है,महादुला के भाजपा के नगराध्यक्ष श्री राजेश रंगारी के नेतृत्व मे बाभुलखेडा, चिचोली व अन्य ग्रामों के निवासी गरीब नागरिकों को लालटेन वितरण किया जा रहा है

नतीजतन गरीब नागरिक जनता जनार्दन ने भाजपा नेता श्री रंगारी की भूरि भूरि प्रशंसा की हैl हालकि बिजली खंडित होने की पूर्व सूचना महावितरण कंपनी ने ग्रामीणों को दी थी l परंतु बिजली के बिना रहना नागरिकों को असंभव प्रतीत हो रहा हैl बताते है कि कोयला की कमि की वजह से पावर प्लांटों मे उत्पादन प्रभावित हो रहा हैl क्योंकी बिजली मानवी जीवन विकास के लिए अभिन्न अंग बन गया हैl बिजली के बिना शकल घरेलु कामकाज व उत्पाद प्रभावित होना स्वाभाविक हैl नगराध्यक्ष की तरह से लालटेन प्रदान करने को लेकर ग्रामीणों मे खासा चर्चा का विषय बना हुआ हैl भाजपा के नगराध्यक्ष श्री राजेश रंगारी की ग्रामीण जनता सरांहना कर रही है

बिजली वितरण विभाग की माने तो जिन लोगों के तरफ दो महिना से बिजली बिल बकाया हैl उनके बिजली कनेक्शन काटना पड रहा हैl भाजपा नेताओं के अनुसार नागरिक एक साथ बिजली बिल भुगतान नही कर सकते हैl परिणामतः चरणबद्ध तरीके से किस्त के हिसाब से बिजली बिल भुगतान के लिए शासन ने नियम बनाए है l बिजली की दर मे बेहतासा वृद्धी को लेकर किसान व ग्रामीण जनता हैरान और परेशान हैl ग्रामीणों के अनुसार महावितरण कंपनी ने बिल भुगतान की मुद्दत नही दी हैlबिजली खंडित की खबर मिलते ही भाजपा नेता श्री रंगारी के नेतृत्व मे लोणखैरी के सरपंच लीलीधर भोयर, उपसरपंच बोधिसत्व झोडापे, राहुल नाकदेवे, विश्वनाथ चव्हान, संजयकुमार,सुनिल लांडे आदि घर घर पंहुचकर लालटेन वितरण किया जा रहा हैlग्रामीणों मे खिसा चर्चा का विषय बना हुआ है

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.