
नागपुर– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जैसी सुरक्षा वाला विमान भारत को जल्द मिलने वाला है. बोइंग कंपनी द्वारा बनाई गई दो बोइंग 777 एयरक्राफ्ट (B777 aircraft) सितंबर तक भारत को मिल जाएगी. समाचार एजेंसी पीटीआइ ने वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी.
इस विमान में देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति यात्रा करेंगे. पिछले साल अक्टूबर में, सरकारी अधिकारियों ने कहा था कि केवल वीवीआईपी यात्रा के लिए इस्तेमाल होने वाले इन दोनों विमानों की डिलीवरी इस साल जुलाई तक की जाएगी, लेकिन कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण इसमें देरी हो गई.
अधिकारियों ने कहा कि ये दो विमान भारतीय वायु सेना के पायलटों द्वारा संचालित किए जाएंगे. हालांकि, विमानों का रखरखाव एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL)द्वारा किया जाएगा, जो भारतीय राष्ट्रीय वाहक की सहायक कंपनी है.
मिसिंग लिंक पर सरकार घिरी, भ्रष्टाचार के आरोप तेज ...#newsupdate #maharashtranews #maharashtra
धंतोली से एक ही परिवार के 5 सदस्य रहस्यमय तरीके से लापता...
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews
Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews




