Published On : Thu, Sep 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

‘समृद्धि’ महामार्ग का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी ?

Advertisement

– महामार्ग 10 जिलों से होकर गुजरता है, लेकिन इससे कुल 24 जिलों को फायदा होगा

मुंबई/नागपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिपावाली पर राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करने की संभावना है. पहले चर्चा थी कि समृद्धि के पहले चरण का शुभारंभ दो से तीन चरण में किया जाएगा। हालांकि, इस डेडलाइन में देरी के चलते पहले चरण की शुरुआत दिपावाली में होने की संभावना जताई जा रही हैं ?

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उप-राजधानी नागपुर को समृद्धि राजमार्ग से जोड़ा जा रहा है। इस महामार्ग का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में नागपुर आएंगे ?नागपुर से शिरडी तक समृद्धि हाईवे का पहला चरण पूरा हो गया है। इसका लोकार्पण दिवाली के आसपास किया जाएगा।

याद रहे कि 31 जुलाई 2015 को तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर और मुंबई के बीच यातायात की सुविधा के उद्देश्य से विधान सभा में 701 किमी समृद्धि राजमार्ग की घोषणा की। हालांकि यह हाईवे वास्तव में राज्य के 10 जिलों से होकर गुजरता है, लेकिन इससे कुल 24 जिलों को फायदा होगा।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का महत्वपूर्ण कैंसर अस्पताल का प्रकल्प बनकर तैयार है. इस उद्घाटन में सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. इसलिए राज्य सरकार भी इस समय समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करने की तैयारी कर रही है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कार्यालय प्रधान मंत्री कार्यालय के संपर्क में है और यह बताया गया है कि प्रधान मंत्री ने प्रारंभिक स्तर पर उद्घाटन के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। इसलिए संभावना है कि नागपुर में 23 अक्टूबर को दिपावाली के दौरान समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा।

उल्लेखनीय यह हैं कि महामार्ग के निर्माण की शुरुआत में कई कठिनाइयाँ आईं और वास्तविक काम शुरू हुआ। नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग का काम अंतिम चरण में बताया जा रहा है। सरकार की ओर से इस महामार्ग को शुरू करने की तारीखों का भी बार-बार ऐलान किया जा चुका है। पिछली सरकार ने अक्टूबर 2021, 31 दिसंबर, 2021 और 31 मार्च, 2022 की तारीखें दी थीं। हालांकि बताया जा रहा है कि समृद्धि महामार्ग का काम अभी अधूरा है। अब समझा जा रहा है कि अक्टूबर के अंत तक समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन हो जाएगा।

Advertisement
नागपुर में हथियारबंद बदमाशों का तांडव! दुकान में तोड़फोड़-लूट #NagpurNews #Crime #MIDC #CrimeNews

नागपुर में हथियारबंद बदमाशों का तांडव! दुकान में तोड़फोड़-लूट #NagpurNews #Crime #MIDC...

महंगाई की मार! धुले में शिवभोजन केंद्र चलाना मुश्किल #ShivBhojan #MaharashtraNews #Mehangai #news

महंगाई की मार! धुले में शिवभोजन केंद्र चलाना मुश्किल #ShivBhojan #MaharashtraNews #Mehangai...

Police Attack: विवाद शांत कराने पहुंचे हवलदार पर चाकू से हमला #News #PoliceAttack #MaharashtraCrime

Police Attack: विवाद शांत कराने पहुंचे हवलदार पर चाकू से हमला #News...

अमरावती में तेंदुए का आतंक! फिर 2 लोगों पर हमला #LeopardAttack #AmravatiLeopard #MaharashtraNews

अमरावती में तेंदुए का आतंक! फिर 2 लोगों पर हमला #LeopardAttack #AmravatiLeopard...

ईद-उल-मिलाद पर नांदेड में भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे की दुआ  #EidMiladUnNabi #EidMilad #News

ईद-उल-मिलाद पर नांदेड में भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे की दुआ #EidMiladUnNabi...

कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग

कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges