Published On : Mon, Oct 2nd, 2017

इस फिल्म को अपनी आवाज देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं पर अब एड फिल्म बनने जा रहा है। लेकिन इस फिल्म की खासियत यह है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस फिल्म में अपनी आवाज देंगे। बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर बनने वाली फिल्म का नाम एबीसी है, इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वॉइस ओवर करेंगे। फिल्म में संगीत देने का जिम्मा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस करेंगी। साथ ही इस फिल्म में कई जाने-माने फिल्मी कलाकार और और हस्तियां भी शामिल होंगी। यह फिल्म बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रचार के लिए बन रही है।

इस एड फिल्म में दक्षिण के विख्यात अभिनेता चिरंजीवी, बॉलिवुड के अन्ना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी, श्री श्री रविशंकर, किरन बेदी और अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म को ऐंटी करप्श व क्राइम कंट्रोल कमेटी व ग्रैविटी ग्रुप एक साथ मिलकर तैयार कर रहे हैं। यह फिल्म दो घंटे की है, जिसे अगले वर्ष जनवरी माह में रीलीज किया जाएगा। फिल्म को अगले वर्ष जनवरी में जर्मन व फ्रेंच फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा।

फिल्म के निर्देशक रामकुमार शेंडगे हैं। इस फिल्म को कुल 14 भाषाओं में डब किया जाएगा, साथ ही यह योजना भी बनाई जा रही है कि फिल्म को देशभर के स्कूलों में दिखाया जाएगा। स्कूलों में इस फिल्म को दिखाया जाना अनिवार्य किया जाएगा । इस फिल्म में चाइल्ड ऑर्टिस्ट सनी पवार और तमन्ना भाटिया भी होंगे। सनी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली फिल्म लॉयन में भी काम कर चुके हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.