Published On : Mon, Oct 2nd, 2017

स्वच्छता अभियान के तीन साल पूरे, पीएम बोले- 125 करोड़ भारतीय मिलकर ही ला सकते हैं बदलाव

Advertisement

स्वच्छता मिशन के तीन साल पूरे होने पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को पीएम मोदी ने कहा कि देश में अब स्वच्छता का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि इसमें 3 साल लग चुके हैं। 2014 में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम शुरु हुआ। पीएम ने कहा कि हम गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं। ये कैसे होगा, ये तभी हो सकता है कि जब लोग ये सोचे की ये काम मुझे करना है, तभी सफाई होगी।

ये तब तक समस्या बनी रहेगी जब तक ये सोचा जाएगा कि सफाई कौन करेगा? सवा सौ करोड़ लोगों को मिलकर काम करना है। सरकारें सफाई नहीं करतीं, न ही कर सकती हैं। पीएम ने मीडिया पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनकी तस्वीरें नहीं छपतीं की स्वच्छता के लिए कौन काम कर रहा है, बल्कि उनकी छपती हैं कि कौन स्वच्छता अभियान के लिए काम नहीं कर रहा।

पीएम ने कहा कि अब स्वच्छता एक बड़ा अभियान बना है। पीएम ने कहा कि स्वच्छता अभियान किसी सरकार की सिद्धि नहीं है बल्कि ये स्वच्छता को चाहने वाले देश की सिद्धि है। पीएम बोले कि आज स्वच्छता अभियान हर देशवासी का सपना बन गया है। पीएम ने कहा कि मैं समाजसेवा करता था, राजनीति में तो मैं बहुत बाद में आया। हम उस वक्त सफाई काम में लगे हुए थे। हमने 400 घरों में टॉयलेट बनाने के लिए हम कोशिश कर रहे थे। करीब 10-12 साल के बाद मैं वहां गया तो वहां का हाल देखकर हैरान रह गया।

हमने जितने टॉयलेट बनाए थे उनमें बकरियां बंधी हुई थीं। ये समाज का स्वभाव है, इसे बदलवा बेहद जरूरी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.