Published On : Wed, Jan 30th, 2019

अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री अंतिम उद्घाटन के रूप में नागपुर मेट्रो के फेज़ 1 को दिखायेंगे हरी झंडी 

Advertisement

नागपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के पहले हफ़्ते में नागपुर के दौरे पर होंगे। इस दौरान वह नागपुर मेट्रो के फेज 1 का उद्घाटन करेंगे। संभावना है कि यह कार्यक्रम 3 तारीख हो होगा और इसके अगले दिन से देश में आचारसंहिता लग जाएगी। इस लिहाज से प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान जिस प्रकल्प का उद्घाटन करेंगे वह नागपुर मेट्रो का होगा। इसके साथ राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के महत्वकांक्षी प्रकल्प समृद्धि महामार्ग की आधारशिला रखे जाने का कार्यकम भी संभावित है।

मोदी के नागपुर दौरे के दौरान एक जन सभा का भी आयोजन होगा। फ़िलहाल कार्यकम तय है लेकिन तिथि और जनसभा का स्थान सुनिश्चित नहीं हुआ है। बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से सभा के आयोजन की तैयारियाँ शुरू करने का आदेश प्राप्त चुका। है इस आयोजन को लेकर जल्द ही शहर कार्यकारणी की बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसमे कार्यक्रम की रूपरेखा सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर महा मेट्रो को भी राज्य सरकार से सूचना दे दी गई है। मेट्रो के फेज़ 1 के लोकार्पण के लिए सिर्फ एक माह का समय बचा है। खापरी से मुंजे चौक के बीच प्रोजेक्ट के फेज़ 1 के काम को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू है। 

नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रशासकीय महाप्रबंधक अनिल कोकाटे ने बताया कि संभावना है कि राज्य सरकार फेज़ 1 के उद्घाटन का कार्यक्रम 25 फ़रवरी से लेकर मार्च के पहले हफ्ते में किसी भी दिन आयोजित कर सकती है। इस संभावना को देखते हुए मेट्रो प्राशासन पूरी तरह तैयार है। हमने अपनी तरफ से काम को पूरा करने के लिए 25 फ़रवरी के पहले का समय तय किया है। इस काम को पूरा करने के लिए हजारों कर्मचारियों के साथ मेट्रो के अधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे है। नागपुर मेट्रो जिस रूप में तैयार हो रही है इसकी विशेषता से खुद प्रधानमंत्री प्रभावित होंगे। उद्घाटन के समय फेज़ 1 में ट्रेक के काम के साथ ही 6 मेट्रो स्टेशनों का काम पूरा हो जायेगा। इस परियोजना का लोकार्पण खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ते हुआ था और इसका उद्घाटन भी वही करेंगे। 

नागपुर में दौरे के दौरान पार्टी द्वारा आयोजित की जाने वाली जनसभा को चुनावी सभा का रूप देने में पार्टी जुटी है। 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.