Published On : Thu, Mar 29th, 2018

Video: ग्रीन सिटी की तर्ज पर नागपुर के विकास का प्लान – वीरेंद्र कुकरेजा

Advertisement

Vicky Kukreja

नागपुर: नागपुर महानगर पालिका ख़स्ताहाल अर्थव्यवस्था के दौर से गुजर रही है। हालत ये है की शहर में विकास काम को पूरा करने के लिए और प्रशासन के संचालन के लिए बैंक से फिर कर्ज लेने का फैसला लिया गया है। चुनौतीपूर्ण हालात के बीच मनपा की तिजोरी की चाभी पहली बार नगरसेवक बने, युवा और मुख्यमंत्री के करीबी वीरेंद्र (विक्की) कुकरेजा के हाँथो में पार्टी द्वारा सौंपी गयी है।

अगला वर्ष आम चुनाव का है ऐसे में उन पर पार्टी द्वारा जताया गया भरोषा और विकास कामों को अधिक गति देकर उन्हें निपटाने की ज़िम्मेदारी उन पर और बढ़ जाती है। स्थाई समिति अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद कुकरेजा ने मनपा की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कर संकलन पर ज्यादा ध्यान देते दिखाई दे रहे है। इसके अलावा एनआइटी के विश्वस्त का पदभार लेने के बाद उन्होंने झोपड़पट्टी निवासियों को स्थाई निवास पट्टे वितरित करने पर अधिक ध्यान दिया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.