Published On : Tue, Nov 24th, 2020

पहली पत्नी भागी,दूसरी को खड़ा कर बोगस रजिस्ट्री की योजना

Advertisement

– सावनेर,रामटेक रजिस्ट्री कार्यालय चर्चे में

सावनेर – छिंदवाड़ा रोड पर केलवद के निकट एक फार्म हाउस कांसेप्ट हैं.जहाँ का मालिक खुद विवाद में हैं और जो कुछ वर्षों से सार्वजानिक जीवन से गायब हैं.इस फार्म लैंड के कुछ खरीददार भी धूर्त नज़र आ रहे.पहली पत्नी के नाम खरीदी जगह को फर्जी पत्नी दिखाकर उसे हथियाने की खबर सावनेर परिसर में इन दोनों जोरदार चर्चा में हैं.

गृहलक्ष्मी नामक एजेंसी ने कुछ एक-डेढ़ दशक पूर्व केलवद के निकट एक पहाड़ी पर सैकड़ों एकड़ जमीन को फार्म लैंड के रूप में बिक्री की.इसके बाद बुर्रेवार आर्थिक संकट में घिर गया और काफी ग्राहकों से एडवांस और बिक्री के पैसे लेने के बाद भी उन्हें या तो पैसे या फिर भूखंड नहीं दे पाया।मामला पुलिस तक पहुंचा और वह फरार हो गया.आज भी वह अपराध शाखा के कुछ पुलिस कर्मी के संपर्क में हैं.यह भी बताया जा रहा कि वह उक्त फार्म हाउस में ही छुप कर रहता हैं,सिर्फ अपने मनमाफिक लोगों से ही मुलाकात करता हैं.

बुर्रेवार ने उक्त फार्म लैंड जिन-जिन को बेचा कुछ ने तो आलीशान फार्म हाउस बना लिए तो कुछ बिक्री को निकाले।

Advertisement

सावनेर रजिस्ट्रार कार्यालय के सूत्र बतलाते हैं कि इस फार्म हाउस की जमीनें दोबारा किसी अन्य ग्राहकों को बेचने की साजिश शुरू हैं,इतना ही नहीं कुछ फार्म लैंड मालिक इनमें से एक की पहली पत्नी कुछ वर्ष पहले भाग गई.पहली पत्नी के नाम पर कुछ फार्म लैंड थे.उस लैंड को पति द्वारा हथियाने के लिए फर्जी पत्नी पेश कर अपने नाम रजिस्ट्री करने की योजना पर काम शुरू हैं.

उल्लेखनीय यह हैं कि सावनेर रजिस्ट्री कार्यालय वैसे ही हमेशा विवादों में रहता हैं,यहाँ काले कारनामों सह लीगल कामों के लिए जेब ढीली करनी ही पड़ती हैं.जिसका बड़ा मासिक हिस्सा किसी सफेदपोश को जाने की खबर प्राप्त हुई हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.