Published On : Thu, Jan 8th, 2015

सावनेर : बीमारी से त्रस्त वृद्ध कुए में कूदा, मौत

Advertisement


सावनेर (नागपुर)।
विगत 2 वर्ष से बिमारी से त्रस्त एक वृद्ध ने कुए में कूदकर अपनी जान दे दी.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार केलवद थाने के अंतर्गत आने वाले दाढेरा ग्राम में वृद्ध किसान रामराव गुलाबराव टोंगे 60 विगत 2 वर्ष से बीमारी से परेशान था. जिससे त्रस्त होकर उसने सोमवार की शाम 4 बजे ग्राम परिसर के ही कुए में कूद कर अपनी जान दे दी. यह घटना मंगलवार की सुबह उजागर हुयी. जिसके बाद शव को कुए से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद रामराव के शव को परिजनों के हवाले किया गया जिस पर मंगलवार की दोपहर अंतिम संस्कार हुआ. आगे की जांच थानेदार योगेश पारधी के मार्गदर्शन में एचसी जयंता दांडेकर व श्याम बोकड़े कर रहे है.

File pic

File pic

Kuaa

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.