Published On : Sat, May 2nd, 2020

आम आदमी पार्टी के पियूष आकरे ने दिल्ली के जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाई मदद

Advertisement

नागपूर– दूसरे राज्यों में पढ़ रहे अनेकों विद्यार्थी लॉकडाउन के कारण वहां फंस गए है. ऐसे ही कुछ महाराष्ट्र के विद्यार्थी दिल्ली में यूपीएससी की पढ़ाई कर रहे है. इनमें से अब कुछ विद्यार्थी राशन की किल्लत से परेशान हो चुके है और वे मदद मांग रहे है.ऐसे ही मदद की अपील ट्विटर पर आयी. दिल्ली में रहनेवाले महाराष्ट्र के राहुल भगत नाम के विद्यार्थी ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को खाने पीने के सामान की कमी होने की व मदद की अपील की. इसकी जानकारी मिलते ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक रोहित पवार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्विटर पर टैग कर मदद पहुँचाने का निवेदन किया.

इसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के युवा आघाडी के विदर्भ रीजन अध्यक्ष पीयूष आकरे ने दिल्ली में अपने सदस्यों को मदद पहुँचाने की अपील के बाद कुछ ही घंटों में उन जरूरतमंद विद्यार्थियों को राशन की मदद मिल गई. इससे महाराष्ट्र की राजनैतिक संस्कृति का अनुभव सभी को आया इस संकटकालीन स्थिति में सहयोग की भावना रखकर प्रत्येक नागरिक को कैसे तरीके से मदद पहुँचाई जा सकती है , इसका अच्छा उदाहरण पियूष आकरे ने पेश किया है.

इस दौरान पियूष ने बताया कि आगे भी इसी तरह का योगदान और मदद जरूरतमंदों को की जाएगी. उन्होंने आव्हान किया है कि विदर्भ के किसी भी जिले,गांव व संपूर्ण राज्य में कोई भी विद्यार्थी व नागरिक दिल्ली में लॉकडाउन के कारण फंसे होंगे तो उनकी तुरंत मदद आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार द्वारा की जाएगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.