Published On : Wed, Sep 19th, 2018

एनडीपीएस : गांजा तस्कर के घर में मिली पिस्तौल

Advertisement

नागपुर: छत्तीसगढ़ से गांजा तस्करी कर नागपुर और अमरावती ले जाने वाली 2 गैंग को एनडीपीएस सेल ने पकड़ा था. जांच के दौरान नागपुर के गांजा तस्कर के पास पिस्तौल होने की जानकारी मिली. पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली. 1 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुई. अब पुलिस छत्तीसगढ़ के सप्लायर का पता लगाने में जुट गई है. रविवार को पुलिस दस्ते ने भंडारा रोड पर जाल बिछाकर सतनामीनगर, लकड़गंज निवासी राजेंद्र उर्फ लड्डू किराड (32), भवानीनगर, पारडी निवासी नितिन कृष्णा मोहाड़ीकर (35), आराधनानगर, खरबी निवासी स्वप्निल सुरेश तोड़साम (30), सतनामीनगर निवासी महेंद्र केशवराव वाडणकर (32) और भवानीनगर पारडी निवासी अनिल विष्णुप्रसाद विश्वकर्मा (19) को गिरफ्तार किया था.

न्यायालय ने सभी को 7 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए. लड्डू के खिलाफ 6 अन्य मामले भी दर्ज हैं. पुलिस ने लड्डू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने पास पिस्तौल होने की जानकारी दी. पंच के साथ पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी. तलाशी लेने पर देशी पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए. डीसीपी जोन-3 ने उसे तड़ीपार भी किया था. तड़ीपार रहते हुए वह इतने बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी कर रहा था.

सोमवार को की गई कार्रवाई में अमरावती की गैंग पकड़ी गई थी. गिरफ्तार आरोपी आजादनगर, अमरावती निवासी शेख सादिक शेख बाबा (33), शेख अरशान शेख उमर (21) और शेख राजिक उर्फ गोलू शेख बाबा (22) को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया.

अदालत ने उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं. ज्ञात हो कि लगातार 2 दिन में पुलिस ने 5 चारपहिया वाहनों में करीब 400 किलो गांजा पकड़ा. अब पुलिस छत्तीसगढ़ के सप्लायर का पता लगा रही है. आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहनों की जानकारी भी ली जा रही है.

Advertisement

ये वाहन किसके हैं फिलहाल पता नहीं चल पाया है. इंस्पेक्टर राजेंद्र निकम, एपीआई दिलीप चंदन, पीएसआई स्वप्निल वाघ, एएसआई अर्जुनसिंह, विठोबा काले, हेड कांस्टेबल दत्ता बागुल, विनोद मेश्राम, तुलसीदास शुक्ला, सतीश पाटिल, नितिन मिश्रा, नितिन सालुंखे, नरेश शिंगणे, कुंदा जांभुलकर, रुबिना शेख, सूरज भोंगाड़े, सुहास शिंगणे, आशीष पाटिल और नितिन वानखेड़े ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.