Published On : Fri, Mar 6th, 2020

पिंटू झलके निर्विरोध चुने गए स्थाई समिति सभापति

Advertisement

– पीठासीन अधिकारी व जिलाधिकारी रविन्द्र ठाकरे ने सर्वप्रथम स्वागत- सत्कार किया

नागपुर – मनपा स्थाई समिति सभापति का चुनाव आज सुबह सम्पन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी व जिलाधिकारी रविन्द्र ठाकरे की अध्यक्षता में भाजपा नगरसेवक पिंटू झलके का निर्विरोध चयन किया गया। इसके उपरांत झलके का स्वागत-सत्कार जिलाधिकारी रविन्द्र ठाकरे ने तुलसी का पौधा देकर किया।

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आज सम्पन्न हुए सभापति के चुनाव में विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं होने के कारण झलके का निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उनका सार्वजनिक सत्कार समारोह का आयोजन किया गया हैं, इसके बाद वे सभापति पद की जिम्मेदारी पूर्व सभापति प्रदीप पोहाणे से स्वीकारेंगे।

Advertisement

झलके का जन्म 7 नवंबर 1978 को हुआ। वे डिप्लोमा इंजीनियर हैं, बांधकाम व्यवसायिक हैं। मनपा चुनाव पहली बार भाजपा कोटे से लड़े, उनकी गुणवत्ता के आधार पर उन्हें लगातार 2 वर्ष मनपा जलप्रदाय समिति का सभापति बनाया गया। सभापति बनने के बाद इनकी पहली प्राथमिकता शहर का सर्वांगीण विकास करना हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी,उपायुक्त निर्भय जैन,उपायुक्त राजेश मोहिते सहित स्थाई समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Advertisement
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime  #CrimeNews #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition #news

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...

सत्तापक्ष नेता की अनुपस्थिति से सभा स्थगित #vidarbhanews #nagpur #newsupdates #vidarbha #nagpurtoday

सत्तापक्ष नेता की अनुपस्थिति से सभा स्थगित #vidarbhanews #nagpur #newsupdates #vidarbha #nagpurtoday

विदर्भ में 26 प्रतिशत वर्षा की कमी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurtoday

विदर्भ में 26 प्रतिशत वर्षा की कमी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurtoday

रायपुर से नागपुर जा रहे ट्रक में मिला 399 किलो गांजा #Crime #Drug #GanjaSeized #NDPS #News #bhandara

रायपुर से नागपुर जा रहे ट्रक में मिला 399 किलो गांजा #Crime...

Nagpur Crime: घर में घुसकर तलवार-चाकू से हमला | नागपुर में सनसनीखेज हत्या | #nagpurnews #MurderCase

Nagpur Crime: घर में घुसकर तलवार-चाकू से हमला | नागपुर में सनसनीखेज...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges