Published On : Thu, Feb 26th, 2015

मूल : खुलेआम घूम रहे सुअर, नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में

Advertisement


न.प. सुअरों का बंदोबस्त करे

Pigs roaming freely
मूल (चंद्रपुर)। अनेक जिलों में स्वाईन फ्लू की बिमारी तेजी से फैली है. मुल से 10 किमी दुरी पर स्थित सावली गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की स्वाईन फ्लू से मौत हो गई. इस डर से अभी तक मूलवासीयों के मन में डर का वातवरण निर्माण हो रहा है. क्योंकि यह बिमारी अस्वच्छता से फैलती है. नगर में गंदगी का माहोल नही हो, नालिया स्वच्छ की जाए, गंदे पानी का निपटारा करे, घर के आस-पास गंदगी और कचरा ना रहे, गांव में खुलेआम घुम रहे जानवर और सुअर का बंदोबस्त करने की जिम्मेदारी शासन ने नगर परिषद को दी है. लेकिन विगत 1 महीने से वार्ड नं. 14 में पंचायत समिति के गोडाउन के पीछे दो बड़े सूअरों ने अनेक बच्चों जन्म दिया है. जिससे दोनों सुअर और उनके 20 बच्चे वार्ड नं. 14 के पंचायत समिति के कॉर्टर के पीछे और परिसर के नागरिकों के घर के आसपास घुमकर गंदगी फैला रहे है. सुअर पालने वाले भी सुअर सुरक्षित है की नही यह देखने के लिए इस क्षेत्र में आते है. इन सुअरों से फैली गंदगी से नागरिकों के स्वास्थ्य पर धोका निर्माण हो सकता है. इन सुअरों का बंदोबस्त न.प. तुरंत करे ऐसी मांग वार्ड नं.14  के नागरिकों ने की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.