Published On : Tue, Feb 18th, 2020

शिवरात्रि पर दिव्य निर्मलधाम आश्रम सुराबर्डी में लगेगा भक्तों का मेला

Advertisement

नागपुर: विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में आचार्य सुधांशु महाराज द्वारा प्रणीत दिव्य निर्मलधाम आश्रम सुराबर्डी, अमरावती रोड में शिवरात्रि के अवसर पर पूजन व मेले का आयोजन किया गया है. यहां बारह ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं. साथ ही नौ दुर्गा व माता वैष्णोदेवी विराजित हैं.

मिशन के नागपुर शाखा के महामंत्री दिलीप मुरारका ने बताया कि शिवशिखर पर शुक्रवार 21 फरवरी को सुबह से ही आचार्य शिवदत्तजी महाराज द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंगों का रूद्राभिषेक किया जाएगा. पश्चात महाआरती होगी.

इसी दिन रात में कपूर हवनयज्ञ किया जाएगा. 22 फरवरी को सुबह आरती व भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा. सभी ज्योतिर्लिंगों को फूलों से सजाया जाएगा. परिसर के आसपास मेले का भव्य आयोजन किया गया है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की गई है.सफलतार्थ विश्व जागृति मिशन की कार्यकारिणी से सदस्य, महिला समिति की बहनें व युवा क्रांतिदल के समस्त कार्यकर्ता अथक प्रयास कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.