Published On : Tue, Feb 25th, 2020

पियाजियो नागपुर बाजार के लिये सीएनजी प्रोडक्‍ट्स के साथ है पूरी तरह तैयार

Advertisement

– इसके अंतर्गत सीएनजी गाड़ियों की नई BSVI रेंज आपे सिटी और आपे सिटी+ शामिल है

नागपुर : इटालियन पियाजियो ग्रुप (2व्‍हीलर सेक्‍टर में यूरोपीय लीडर) की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी और भारत की प्रमुख छोटी कॉमर्शियल गाड़ियों की निर्माता, पियाजियो व्‍हीकल्‍स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) नागपुर बाजार के लिये अपने सीएनजी प्रोडक्‍ट्स की रेंज के साथ पूरी तरह तैयार है। इस सीएनजी रेंज में आपे सिटी सीएनजी डीएलक्‍स और आपे सिटी+सीएनजी शामिल है, जिसके पास तीन-पहिया गाड़ियों के लिये इंडस्‍ट्री का पहला ‘3 वॉल्‍व टेक इंजन’ है।

विदर्भ क्षेत्र में लास्‍ट माइल ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में अपने ग्राहकों को नायाब हल प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान करते हुए नागपुर में पियाजियो की तरफ से सीएनजी गाड़ियों की नई रेंज, सोच-समझकर उठाया गया कदम है। पियाजियो सीएनजी गाड़ियां पावर, पिक-अप, माइलेज और मेंटेनेंस के मामले में श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिये जानी जाती हैं। इन गाड़ियों को एक साल का सुपर सेवर मेंटेनेंस फ्री स्‍कीम और 3 सालों की सुपर वारंटी का भी सपोर्ट मिलेगा, जोकि एक बार फिर अल्‍टरनेटिव फ्यूल इंडस्‍ट्री में सबसे पहला है।

सीएनजी प्रोडक्‍ट्स की नई रेंज के साथ, एलपीजी और पेट्रोल ऑटो की तुलना में उसे चलाने का खर्चा लगभग आधा हो जाता है। इसके साथ ही कॉमर्शियल व्‍हीकल मोबिलिटी सॉल्‍यूशन की बढ़ती मांगें भी पूरी होंगी, खासकर यह नागपुर में इंट्रा-सिटी और आस-पास के क्षेत्रों में ट्रैवल के लिये उपयुक्‍त है। बढ़ते सीएनजी इंफ्रास्‍टक्‍चर पर सरकार का ध्‍यान केंद्रित होने से ना केवल इसे चलाने का खर्च कम होगा, बल्कि चालकों की कमाई भी बढ़ेगी।

Advertisement

नागपुर में लगाये गये नये सीएनजी स्‍टेशन पुराने एलपीजी और पेट्रोल ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के सोच-समझकर लगाये गये हैं, जो अपने आर्थिक फायदे के लिये सीएनजी में बदलना चाहते हैं।

नागपुर में पियाजियो सीएनजी की नई रेंज का अनावरण किया गया। कौस्‍तुभ पद्मेश गुप्‍ता, एमडी, रॉमैट इंडस्‍ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, ने नागपुर में सीएनजी स्‍टेशन लगाने वाले एक ग्राहक को, एक नये ऑटो रिक्‍शा- एप सिटी+ सीएनजी BSVI की चाबियां, सौंपी।

इस मौके पर अपनी बात रखते हुए, साजू नायर, एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट तथा कॉमर्शियल व्‍हीकल बिजनेस, पियाजियो प्राइवेट लिमिटेड के हेड ने कहा, ‘’पियाजियो में हमारा मुख्‍य सिद्धांत लास्‍ट माइल ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में महत्‍वपूर्ण समाधानों को प्रदान करना है और हम ग्राहकों को इस क्‍लास में सबसे बेहतर उपलब्‍ध कराने के लिये वचनबद्ध हैं। हमारे देश में अल्‍टरनेटिव फ्यूल टेक्‍नोलॉजी तेजी से बढ़ती जा रही है और इसलिये बाजार की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिये हम नागपुर बाजार के लिये सीएनजी वाहनों की यह नई रेंज लेकर आये हैं। सीएनजी गाड़ियों की इस नई रेंज के साथ, हम भविष्‍य में बाजार में अपनी मजबूत स्थिति को लेकर आश्‍वस्‍त हैं।‘’

श्री मलिंद कपूर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, प्रोडक्‍ट मार्केटिंग और चैनल तथा बिजनेस डेवलपमेंट, पियाजियो व्‍हीकल्‍स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, ‘’जहां तक पियाजियो की बात है, हमारे पास भारत में 3 पहिया सीएनजी गाड़ियों की सबसे बड़ी रेंज है। नये सीएनजी स्‍टेशन को खोलना एक ऐसा कदम है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। हमने पुराने पेट्रोल तथा एलपीजी ऑटो रिक्‍शा के लिये खास एक्‍सचेंज स्‍कीम भी तैयार की है जो नये पियाजियो सीएनजी ऑटो रिक्‍शा में तब्‍दील होने के इच्‍छुक हैं। हमने अपने ग्राहकों के फायदे के लिये राष्‍ट्रीयकृत बैंकों के साथ भी साझीदारी की है। इस सीएनजी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के साथ, कई सारे ऑटो रिक्‍शा अब नागपुर में बड़े पैमाने पर सीएनजी अपना पायेंगे और हम आगे आने वाले समय में काफी सारी संभावनाएं देखते हैं।‘’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.