Published On : Tue, Jul 7th, 2020

नागपुर यूनिवर्सिटी के PhD Fellowship Researchers को अब मिलेगा 8 हजार रुपए महीना

Advertisement

नागपुर– नागपुर यूनिवर्सिटी ने पीएचडी अभ्यर्थियों का 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 8 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय करने का निर्णय लिया है. हाल ही में हुई मैनेंजमेंट काउंसिल में यह फैसला हुआ. इसके साथ ही फेलोशिप की पात्रता का भी विस्तार किया गया है. विश्वविद्यालय ने इस प्रस्ताव की बारीकियों का अध्ययन करने के लिए एक समिति का गठन किया था. समिति की रिपोर्ट पर गौर करके विवि ने यह निर्णय लिया है.

इस योजना के तहत नागपुर यूनिवर्सिटी 50 शोधार्थियों को फेलोशिप देता है, लेकिन कई वर्षों से यह रकम महज 5 हजार रुपए प्रतिमाह थी. दिन-ब-दिन बढ़ती मंहगाई के चलते शोधार्थी यह राशि बढ़ाने की मांग कर रहे थे. दो वर्ष पूर्व 2018 में सीनेट में यह प्रस्ताव सदस्य शीलवंद मेश्राम ने रखा था.

इसके बाद मई-2019 में बोर्ड ऑफ डीन्स ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर वित्त विभाग को भेजा था. वित्त विभाग ने भी इसे स्वीकार कर लिया था. सिर्फ इस पर मैनेजमेंट काउंसिल की मुहर लगना बाकी थी. अब मैनेजमेंट काउंसिल से भी इसे हरी झंडी मिल गई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.