Published On : Sat, Mar 27th, 2021

10 मई से होगी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

Advertisement

नागपुर– नागपुर यूनिवर्सिटी की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 10 से 15 मई के बीच होगी.अभ्यार्थी 1 से 24 अप्रैल के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.नागपुर यूनिवर्सिटी ने पेट परीक्षा का विस्तृत टाईमटेबल जारी कर दिया है.1 से 24 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद अभ्यर्थियों को 30 अप्रैल से पहले हार्ड कॉपी परीक्षा विभाग में जमा करानी होगी.

6 मई तक विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी होंगे. इस परीक्षा का रिजल्ट 22 मई को जारी होगा. ध्यान रहे कि विंटर परीक्षा के खत्म होने के बाद नागपुर यूनिवर्सिटी ने पेट परीक्षा लेने का निर्णय लिया था.

26 से 30 अप्रैल के बीच परीक्षा लेने की तैयारी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा मई में लेने का निर्णय लिया गया. इस वर्ष सिर्फ एक ही पेट परीक्षा पास करनी होगी.इससे पहले अभ्यार्थीयों को पेट-1 और पेट-2 ऐसी 2 परीक्षाएं पास करनी पड़ती थी,लेकिन इस वर्ष से यूनिवर्सिटी ने नए नियम जारी किए है.पेट-1 के प्रारूप में भी कई बदलाव किए गए है.इसमें पहला चरण रिसर्च मेथेडोलॉजी और दूसरा विषय ज्ञान पर आधारित होगा. 50 मार्क्स के लिए ऑप्शनल प्रश्न होंगे, विशेलनात्मक प्रश्न नही होंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.