Published On : Fri, Sep 21st, 2018

पेट्रोल मूल्यवृद्धि विरोध : गाड़ी गिरवी रखकर भराया युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल

Advertisement

नागपुर: बढ़ते पेट्रोल के दाम के विरोध में युकां कार्यकर्ताओं ने अपनी गाड़ियां गिरवी रख पेट्रोल के लिए पैसों का प्रबंध करने का अनूठा आंदोलन किया.

राष्ट्रीय सचिव बंटी शेलके एवं शहर अध्यक्ष तौसिफ खान के मार्गदर्शन में पूर्व नागपुर अध्यक्ष अक्षय घाटोले एवं अज़हर शेख के नेतृत्व में पेट्रोल व डीजल के रोज़ बढ़ती कीमतों के विरोध में उक्त प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि इसके पहले गाड़ी बेचने का आंदोलन किया गया लेकिन गाड़ी नहीं बिकी तो पेट्रोल के लिए पैसों का प्रबंध करने वे सराफा बाजार में अपनी गाड़ियों के कागजात व्यापारियों के पास गिरवी रखकर पेट्रोल के लिए पैसे देने का अनुरोध किया. इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को व्यापारियो व नागिरकों का भी साथ मिला.

निकाला मोर्चा
सराफा बाजार में गाड़ियों के कागजात गिरवी रखने का प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने मोर्चा भी निकाला व पेट्रोल के दाम करने की मांग की. भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेट्रोल डीजल के दाम रोज़ बढ़ रहे हैं जिससे मध्यमवर्गीय व्यक्ति का गाडी चलाना दुश्वार हो गया है. आज उन्हें अपनी गाडियां बेचने एवं गिरवी रखने की नौबत आ गयी है. इसलिए जरूरी है कि सरकार एक बैठक कर तेल कंपनियों के साथ बातचीत कर इस समस्या का समाधान निकाले. अगर सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में युवक कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा.

90 के पार हुआ दाम
शहर में पेट्रोल 90.10 रुपये लीटर हो गया है. पेट्रोल और डीजल के दामों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है. बीते दिनों में दो रुपये से भी ज्यादा की बढ़ोतरी पेट्रोल व डीजल के दाम में हो चुकी है. ऐसे में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आमजन मुश्किल में हैं. महंगाई भी बढ़ती जा रही है. सरकार ने भी तेल से टैक्स घटाने की बात से साफ इनकार कर दिया है. ऐसे में इस समस्या से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. आंदोलन में फजलुर रहमान कुरेशी, नावेद शेख, वसीम शेख, मोहम्मद फैज़ान, शाहनवाज़ शेख, शोएब अंसारी, दुर्गेश हिंगनेकर, वरुण पुरोहित, निखिल बालकोटे, राहुल मोहोड़, शेख तौसीफ, नितिन जुमडे, मोहम्मद खिज़र, शाहबाज़ खान चिश्ती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.