Published On : Sun, Mar 1st, 2020

गोंदिया:डीजल पेट्रोल भरा टैंकर पलटा

Advertisement

नेशनल हाईवे पर घटा आज सुबह हादसा , कोई जनहानि नहीं

नागपुर के बोरखेड़ी इलाके में स्थित भारत पेट्रोलियम के डिपो से 10000 लीटर डीजल और 10000 लीटर पेट्रोल भरकर निकला टैंकर आज 1 मार्च रविवार सुबह 6 बजे लाखनी और साकोली के बीच नेशनल हाईवे पर सड़क के बीच रास्ते पलट जाने की वजह से अफरा तफरी मच गई।

गनिमत रही कि ईंधन भरा टैंकर चला रहे ड्राइवर सुभाष चौधरी तथा क्लीनर नितेंद्र को खरोंच भी नहीं आयी , इस सड़क हादसे में कोई जनहानि घटित नहीं हुई है ऐसी जानकारी टेंकर मालक पुरुषोत्तम मोदी ने देते बताया टैंकर क्रमांक MH-35/ K- 3954 यह 20 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल लादकर नागपुर के बोरखेड़ी डिपो से गोंदिया के प्रभात टॉकीज निकट स्थित मोदी पेट्रोल पंप आ रहा था

इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया , हादसा किन वजहों के चलते घटित हुआ यह तो अभी ज्ञात नहीं हो सका है अलबत्ता डीजल और पेट्रोल के आपस में मिक्स हो जाने की वजह से पेट्रोल पंप मालिक को आर्थिक क्षति पहुंची है उनके मुताबिक माल का और टैंकर का इंश्योरेंस है। बहरहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी है ।

Advertisement

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.