Published On : Wed, Nov 3rd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

दीपावली पर तोहफा : सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये कम की

Advertisement

केंद्र सरकार ने दीपावली के एक दिन पहले आम आदमी को बड़ी राहत दी है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये कम कर दी है. ये दरें गुरुवार को दीपावली के दिन से लागू हो जाएंगी. गौरतलब है कि दिल्ली में ही पेट्रोल की कीमतें 110 रुपये के करीब पहुंच गई हैं. जबकि डीजल भी 99 रुपये प्रति लीटर हो गया है. पेट्रोल-डीजल के कारण खाने पीने की सभी वस्तुएं महंगी हो गई हैं. सरकार ने पेट्रोल औऱ डीजल (Petrol and Diesel) पर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty ) में ये कटौती दीपावली के एक दिन पहले की है. इससे कल सुबह से पेट्रोल 5 रुपये औऱ डीजल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा. इसे किसानों के लिए भी बड़ी राहत माना जा रहा है, ्कयोंकि आने वाली रबी फसल के लिए उन्हें कम दामों पर डीजल मिल सकेगा. केंद्र सरकार ने राज्यों से भी पेट्रोल औऱ डीजल पर वैट घटाने को कहा है, ताकि आम आदमी को औऱ ज्यादा राहत दी जा सके.

आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि पेट्रोल औऱ डीजल के रिकॉर्ड दामों का अर्थव्यवस्था पर असर पड़ना स्वाभाविक था. त्योहारों के पहले खाने-पीने, सब्जियां बहुत महंगी हो गई हैं. वहीं खाद का संकट झेल रहे किसानों के लिए भी डीजल की 100 रुपये के करीब पहुंच गई कीमत बड़ी परेशानी का सबब था. हालिया विधानसभा उपचुनाव में कुछ राज्यों में बीजेपी के खराब प्रदर्शन को भी महंगाई से जोड़कर देखा जा रहा है.

Gold Rate
Feb20 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement