Published On : Wed, Oct 3rd, 2018

जाम में हो रही पेट्रोल की बर्बादी

Advertisement

नागपुर: पेट्रोल के रेट बढ़कर 100 रुपये तक पहुंच रहे है, इससे वाहन चालक पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमत का दंश झेल रहे है. इसके बावजूद नगर में गड्ढों तथा निर्माण कार्यों के कारण जगह-जगह जो जाम लग रहा है उससे पेट्रोल-डीजल की बर्बादी होने से वाहन चालकों का सिरदर्द बढ़ता जा रहा है. गांधीबाग, इतवारी, सीताबर्डी, वर्धा रोड, धरमपेठ, गोकुलपेठ, शंकरनगर, रविनगर, जरीपटका, कमाल चौक, एलआईसी चौक से उप्पलवाड़ी, सदर, छावनी आदि क्षेत्रों में मार्ग की दुर्दशा, जगह-जगह पर गड्ढे हो जाने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वाहन चालकों का कहना है कि जाम के कारण पेट्रोल की काफी बर्बादी हो रही है.

एलआईसी चौक से इंदोरा चौक और उप्पलवाड़ी पुलिया तक मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण आये दिनों जाम की स्थिति बनी रहती है. कामठी रोड पुल की चौड़ाई भी कम होने से आये दिनों जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जिस तरह से आनंद टाकीज के समीप आरयूबी, ग्रेट नाग रोड पर धंतोली जोनल कार्यालय के समीप पुल, नरेंद्रनगर पुल की जिस तरह से चौड़ाई की गई है. आने और जाने का मार्ग है जिससे वाहन जाम की स्थिति निर्माण नहीं होती है उसी तरह से कामठी रोड पर गुरुद्वारे के समीप स्थित पुल की भी चौड़ाई बढ़ाना जरूरी है जिससे इस मार्ग पर बार-बार जो जाम की स्थिति निर्माण होती है, वैसी स्थिति निर्माण नहीं होंगी.

कामठी रोड पर गड्डीगोदाम के समीप गुरुद्वारा के पास स्थित पुल की चौड़ाई काफी कम है. मार्ग भी उबड़ खाबड़ हो चुका है. इस पुल की चौड़ाई काफी कम है जिससे इस मार्ग पर जब यातायात बढ़ जाता है तो वाहन चालकों को वहां से वाहन निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Advertisement

नागपुर-कामठी हाइवे पर स्थित गड्डीगोदाम आरयूबी के नीचे से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन का आवागमन होता है, ऐसे में निरंतर बढ़ते यातायात के कारण अब इस आरयूबी की चौड़ाई काफी कम महसूस की जाने लगी है. इस आरयूबी की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही उसके नीचे पानी निकासी के लिए दोनों ओर नालियां बनाना भी जरूरी है.

अस्तव्यस्त पार्किंग
गड्डीगोदाम चौक पर वाहनों की अस्तव्यस्त पार्किंग के कारण आये दिनों वाहनों का जाम लगते रहता है. इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मंगलवार को भी सुबह 9 से 12 बजे तक तथा शाम को 5 से करीब 8 बजे तक इस मार्ग पर जाम की स्थिति देखी गई. सनद रहे कि एलआईसी चौक से गड्डीगोदाम चौक एवं वहां से कामठी रोड पुल तक मार्ग के दोनों ओर वाहनों की अस्तव्यस्त पार्किंग कर रखी जाती है.

सुबह से रात 8-9 बजे तक इस मार्ग पर गाड़ियों को इसी तरह से खड़ा रखा जाता है. हालात यह है कि शाम के समय तो इस मार्ग पर यातायात काफी जाम हो जाता है. गोलबाजार के बाजू रोड पर, विद्युत कार्यालय के पास से सदर जाने वाले मार्ग पर भी इसी तरह से वाहनों की अस्तव्यस्त पार्किंग देखी जा सकती है. बाहर गांव आने जाने वाली बसों, एवं स्कूल बसों को कई बार चौराहे के पास में ही खड़ा कर दिया जाता है जिससे टूव्हीलर चालकों को वहां से अपनी गाड़ियों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.