Published On : Thu, May 24th, 2018

पेट्रोल-डीजल के दामों को बढाकर जनता को दिया जा रहा है धीमा ज़हर – अजित पवार

Advertisement

Ajit Pawar, Nagpur
नागपुर: पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार हो रही वृद्धि को पवार ने जनता के लिए धीमा ज़हर करार दिया। हर दिन दाम बढ़ रहे है जिसका असर जनता पर पड़ रहा है। बीजेपी के नेता दाम में नियंत्रण करने की बजाये फ़िजूल के बयान दे रहे है। जबकि प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। बीजेपी के नेता ख़ुद मानते है की इसका प्रतिकूल असर देश में होगा। केंद्रीय मंत्री इसकी वजह से विकास पर असर होने की बात कह चुके है। यह धीमा ज़हर है जो जनता को दिया जा रहा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक निरंजन डावखरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बीजेपी में प्रवेश कर लिया। निरंजन के इस प्रवेश पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने निरंजन द्वारा स्वार्थ के लिए यह फैसला लेने की बात कही है। उपराजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए निरंजन के बीजेपी प्रवेश पर पवार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया की बीजेपी में जाने को लेकर निरंजन द्वारा उनसे चर्चा की गई थी लेकिन अपने इस फ़ैसले के पीछे के जो कारण उन्होंने बताये थे वो तथ्यहीन थे। पवार भंडारा-गोंदिया संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने नागपुर में पत्रकारों से चर्चा की।

केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान से शक्कर आयात करने के फ़ैसले की आलोचना करते हुए पवार ने सवाल किया की सरकार को देश के किसानों की चिंता है या फिर पाकिस्तान के किसानों की। देश में डेढ़ वर्ष तक की ख़पत की पूर्ति करने लायक शक्कर उपलब्ध है। बावजूद इसके पाकिस्तान से शक्कर ख़रीदने का फ़ैसला लिया गया। देश के गन्ना उत्पादक किसानों को परेशानी में ड़ालकर पाकिस्तान के किसानों को फ़ायदा पहुँचाने का आरोप पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.