Published On : Tue, Aug 28th, 2018

महंगे पेट्रोल-डीजल की आग से राहत नहीं, पेट्रोल 85.4 पैसे और डीजल 72.74 पैसे हुआ

Advertisement

Petrol Price, Diesel Price

नागपुर: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से आम आदमी को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. आज एक फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है. डीजल में 15 पैसे और पेट्रोल में 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. नागपुर में पेट्रोल की ताजा कीमत 85.4 रुपये प्रतिलीटर और डीजल की कीमत 72.74 रुपये प्रतिलीटर पर पहुंच गई है.

डीजल हुआ रिकॉर्ड महंगा
डीजल अब तक के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है. डीजल के लिए ये और अहम है क्योंकि डीजल पर निर्भर है माल ढुलाई, पब्लिक ढुलाई भी. अगर डीजल बढ़ेगा तो समझ लीजिए कि बाजार में महंगाई भी बढ़ेगी. दूसरी अहम बात कि पेट्रोल और डीजल के बीच कीमतों का फर्क बहुत कम हो गया है. मुंबई में पेट्रोल 85 रुपये के पार हो चुका है और डीजल दिल्ली में 70 के पार जाने को बेताब है.

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

41 रुपये का डीजल टैक्स के बाद 70 का
सरकार कहती रही है कि पेट्रोल और डीजल के दाम हम तय नहीं करते. बाजार तय करता है. लेकिन जब सरकार ये दलील देती है जब ये सच नहीं बताती है कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स से कितनी कमाई हो रही है. डीजल की कीमत है तो 41 रुपये का लेकिन टैक्स लगाकर सरकारी तेल कंपनियां 70 रुपये प्रति लीटर बेच रही हैं. सरकार एक लीटर पर करीब 29 रुपये की कमाई कर रही है.

डीजल पर कहां कितना टैक्स?
डीजल की कीमत- 41.04 रुपये
केंद्र सरकार का टैक्स- 15.33 रुपये
राज्य सरकार का टैक्स- 10.16 रुपये
कुल टैक्स- 25.49 रुपये
डीलर कमीशन- 2.51 रुपए
कुल कीमत- 69.04 रुपये
(20 अगस्त दिल्ली का रेट)

Advertisement

38 रुपये का पेट्रोल टैक्स के बाद 77 का

पेट्रोल का भी यही हाल है, 38 रुपये का एक लीटर पेट्रोल सरकार 77 रुपये में बेच रही है.

पेट्रोल पर कहां कितना टैक्स?
पेट्रोल की कीमत- 37.93 रुपये
केंद्र सरकार का टैक्स- 19.48 रुपये
राज्य सरकार का टैक्स- 16.47 रुपये
कुल टैक्स- 35.95 रुपये
डीलर कमीशन- 3.61 रुपये
कुल कीमत- 77.49 रुपये
(20 अगस्त दिल्ली का आंकड़ा)

8 महीने में करीब 10 रुपये बढ़ी डीजल की कीमत ( दिल्ली का आंकड़ा )
1 जनवरी- 59.70
1 फरवरी- 64.11
1 मार्च- 62.25
1 अप्रैल- 64.58
1 मई- 65.93
1 जून- 69.20
1 जुलाई- 67.38
1 अगस्त- 67.82
27 अगस्त- 69.32
28 अगस्त- 69.46

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges