Published On : Thu, Apr 18th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

देश में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ट्रेड कर रहा है. आज सुबह ब्रेंट क्रूड 87.44 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल और डीजल के भाव में मामूली असर देखने को मिला है. बता दें कि इजरायल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत 100 डाॅलर प्रति बैरल तक जाने की संभावना जताई जा रही है.

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 18 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. देश में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी किए जाते हैं. यहां आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को चेक कर सकते हैं.

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Rates In Metro Cities)
दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 99.84 रुपये और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

SMS के जरिये पता करें पेट्रोल-डीजल का रेट (Check Fuel Prices By SMS)
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.