Published On : Wed, Nov 18th, 2020

कर्मियों की सेफ्टी सर्वोच्च प्राथमिकता – श्री आर. आर. मिश्र

Advertisement

वेकोलि त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की 47वीं बैठक सम्पन्न

“कम्पनी-कर्मियों की सेफ्टी (सुरक्षा) प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. कोयला-उत्पादन एवं प्रेषण या अन्य कार्यों के दौरान हर कर्मी की सेफ्टी का हमें ध्यान रखना है. टीम वेकोलि के हर सदस्य की जान कीमती है. सेफ्टी की कीमत पर उत्पादन कतई न करें. ” उक्त आह्वान करते हुए वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि टीम वेकोलि के सदस्य हर मोर्चे पर बहुत अच्छा कार्य-निष्पादन कर रहे हैं. श्री मिश्र कम्पनी स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की 47 वीं बैठक को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सेफ्टी पर जागरूकता को और बढायें तथा उसमें कर्मियों के परिवार को भी शामिल करें. श्री मिश्र ने कहा कि इस पूरी मुहिम में ठेकेदारी कामगारों का भी समान ख्याल रखें. और,आपस में संवाद का सिलसिला मजबूत करें, जिससे कि एक-दूसरे के अच्छे कार्यों और समस्याओं का पता चलता रहे .

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उप-महानिदेशक (खान सुरक्षा) पश्चिम अंचल श्री यू. पी. सिंह ने सलाह दी कि गहन प्रशिक्षण देकर सेफ्टी के स्तर को और बढायें तथा विश्लेषण कर कमियों को सुधारें.

Advertisement

इस ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्य श्री सी. जे. जोसफ़ ने की. उन्होंने कहा कि सेफ्टी विभाग अच्छा काम कर रहा है. कोरोना-काल में भी सेफ्टी के लोग अभियान चलाते रहे. श्री जोसेफ़ ने कहा कि पिछले वर्षों में खदानों की सुरक्षा बढ़ी है. कम्पनी के अच्छे व्यवस्थापन के कारण सुरक्षा के सात राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुए.

इस अवसर पर खान सुरक्षा निदेशक सर्वश्री आर. टी. मंडेकर, मनीष सी. जायसवाल, सगेश कुमार एम्. आर., एस जी भैसारे, बी. बेहरा, वेकोलि के निदेशकगण सर्वश्री मनोज कुमार, ए. के. चौधरी, आर. पी. शुक्ला, महाप्रबंधक श्री टी. के. श्रीवास्तव एवं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति के सदस्य सर्वश्री ए. के. सिंह, सुनील मोहितकर, जीतेन्द्र मल्ल, कमलेश द्विवेदी, महंगी यादव, श्रीनाथ सिंह, कैलाश निरापुरे, दिलीप सातपुते, आर. एस. सिंह तथा सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे.

कोल इंडिया कार्पोरेट गीत के साथ प्रारम्भ इस कार्यक्रम में सुरक्षा शपथ लेने के बाद खान-दुर्घटनाओं में शहीद श्रमिकों को मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी.

स्वागत भाषण महाप्रबन्धक (सुरक्षा एवं संरक्षण) श्री ए. के. दीक्षित ने किया. वेकोलि में सेफ़्टी की स्थिति पर पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन मुख्य प्रबंधक (खनन) श्री अविनाश प्रसाद ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री विनय अग्रवाल, महाप्रबन्धक (ई एंड एम) ने किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.