Published On : Tue, Dec 7th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

अनुमति स्कूल बस की और टेंडर डाला MANPOWER ढुलाई का

Advertisement

वेकोलि के टेंडर में जमा कागजातें बयां कर रही सिरे से हो रही धांधली,WORKORDER लेने पूर्व किया गया बदलाव,स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत

नागपुर – गोंदिया का विवादास्पद ट्रांसपोर्टर संदीप गुप्ता ने WCL में MANPOWER की आवाजाही के लिए एक टेंडर में भाग लिया,जिसमें SCHOOL BUS के कागजात सह बस क्रमांक सुपुर्द किए। जब यह मामला सार्वजनिक हुआ तो वेकोलि की स्थानीय प्रशासन ने टेंडर रद्द करने के बजाय गुप्ता को PERMIT बदल कर लाने का निर्देश दिया गया,जो उसने बदल कर ला लिया,लेकिन TERDER में SUBMIT DOCUMENT तो फर्जी है फिर कैसे दिया गया

WORKORDER,बड़ा सवाल !
प्राप्त जानकारी के अनुसार RTO स्कूल बस परमिट के लिए सालाना 5000 रुपये शुल्क लेती हैं और MANPOWER ढुलाई के लिए 35000 रुपये सालाना शुल्क हैं।गुप्ता के इस धांधली/गोरखधंधे में E&M अधिकारी UDAY KUMAR सहयोग कर रहे है।

Advertisement

स्थानीय INTUC नेता आबिद हुसैन और MODI FOUNDATION अध्यक्ष MAHESH DAYAWAAN का आरोप है कि गुप्ता ट्रेवल्स वेकोलि अधिकारी के सहयोग से PERMIT FEE बचाने की योजना बना रहा था।लेकिन कार्यादेश मिलने के बाद वेकोलि कर्मियों को आवाजाही के दौरान कोई दुर्घटना का सामना करने की नौबत आती तो किसी भी कर्मियों को जीवन बीमा का लाभ नहीं मिलता,यह जानकर भी वेकोलि अधिकारी गुप्ता ट्रेवल्स पर मेहरबान क्यों हैं, यह समझ से परे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.