Published On : Sat, Oct 11th, 2014

अंजनगांव सुर्जी : लोग इंतजार करते रहे और हेमामालिनी नहीं आर्इं

Advertisement

Hema malini
अंजनगांव सुर्जी (अमरावती)। नगर परिषद का विशाल मैदान खचाखच भरा हुआ था. सुबह 9 बजे से ही लोग जमना शुरू हो गए थे. लोगों की ये भीड़ हेमामालिनी को एक नजर देखने के लिए यहां जमा हुई थी. बीते जमाने की फिल्मी दुनिया की ड्रीम गर्ल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमामालिनी आज सुबह दस बजे भाजपा उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के सिलसिले में यहां पहुंचने वाली थीं.

waiting for hemamalini
धीरे-धीरे लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही थी. कार्यक्रम का संचालन कर रहा व्यक्ति बार-बार बस यही कह रहा था-बस दस मिनट में ही हेमामालिनी का हेलीकॉप्टर पहुंचने वाला है. इसी बीच विभिन्न नेताओं के भाषण चल रहे थे. और अचानक दर्यापुर क्षेत्र के भाजपा के उम्मीदवार रमेश बुंदिले बोलने के लिए खड़े हुए. लोगों को कुछ शक हुआ. फिर धीरे से घोषणा भी कर दी गई. जब पता चला कि हेमामालिनी का हेलीकॉप्टर किसी खराबी के चलते पहुंच नहीं पाएगा तो लोगों की उम्मीदें टूट गई. लोगों को लगा कहीं जानबूझकर भीड़ जुटाने के लिए तो हेमामालिनी का झूठा प्रचार किया गया था? लेकिन देर शाम तक यह साफ नहीं हो पाया कि हेमामालिनी सचमुच आने वाली थीं या यह केवल एक नाटक भर था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.