Published On : Thu, Feb 12th, 2015

अकोला : पेन्शनधारकों को मिलेगा न्याय : धोत्रे

Advertisement

Snajya Dhotre
अकोला। स्थानिय गांधी जवाहर बाग में ईपीएस 95 पेन्शनधारक संघर्ष समिति की सभा कॉ. देवराव पाटील की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस अवसर पर सांसद संजय धोत्रे को पेन्शनरों की विविध मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. सांसद धोत्रे ने पेन्शनरों के प्रश्न शासन दरबार में रखकर उन्हें न्याय देने की भूमिका लेने का आश्वासन दिया. भाजपा के पूर्व प्रवक्ता तथा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने राज्य सभा में ईपीएस 95 के पेन्शनधारकों को न्यूनतम 3 हजार रूपए पेन्शन व महंगाई भत्ता देने का पिटीशन रखा था.

सरकार ने भी इस पिटीशन को स्वीकार किया. परंतु अब तक इस संदर्भ में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इसलिए सांसद के नाते पेन्शनरों को 3 हजार रूपए पेन्शन व महंगाई भत्ता देने के लिए शासन के बजट में प्रावधान करने हेतु प्रयास करने की मांग पेन्शनधारक संघर्ष कृति समिति ने की. सभा में कृति समिति के एस.एन. सोनोने, शंकरराव पाटील, राजाभाऊ बोर्डे, मुकुंद गावंडे, ठोसर, अंबदास भरणे, इंगले, वी.ए. देशमुख, रमेश गायकवाड, गोपाल मांडेकर, सुधाकर तिडके, पी.के. देशमुख, डी.एन. पंत, अखिल बोंडे, अंबादास ठाकरे, आर.एन. राऊत, पी.आर. तलोकार आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.