नागपुर: शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व महाराष्ट्र प्रदेश के इंचार्ज मल्लिकार्जुन खरगे से मुंबई में मुलाकात कर उनसे शहर कांग्रेस के पेंडिंग चुनावों पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया और आने वाले २०१९ के लोकसभा चुनावों में मजबूती से लड़कर पुनः यह लोकसभा सीट पर कब्जा करने को लेकर चर्चा की. साथ ही शहर की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की.
नेताओं की बातें खरगे ने गंभीरता से सुनीं और यहां पर पुनः कांग्रेस के स्थापित होने की दृष्टि से सुझाव जानें. सम्पूर्ण विदर्भ में कांग्रेस फिर अपने पुराने स्वरूप में लाने के लिए उन्होंने सभी को साथ लाने का आह्वान भी किया.
इस अवसर पर पूर्व सांसद गेव आवारी, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनीस अहमद, पूर्व विधायक व सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक धवड़ उपस्थित थे.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





