Published On : Sat, May 25th, 2019

शराब के पेग लगाकर हंगामा करनेवाली युवती को पुलिस ने भेजा सुधारगृह

Advertisement

नागपुर: शराब के पेग लगाकर होटल में हंगामा करनेवाली मुंबई की मॉडल युवती को पुलिस की ओर से सुधारगृह में भेजा गया है. कल शाम को चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे में पुलिस को भी परेशान कर दिया.

जानकारी के अनुसार मूल रूप से मुंबई की यह मॉडल किसी भी होटल में जाती है और वहां पर शराब पीती है और उसके बाद स्टाफ पर कई आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर देती है. इस युवती से शहर के कई होटल संचालक परेशान हैं. बदनामी के डर से किसी भी होटल संचालक ने अब तक तक इसकी शिकायत नहीं की थी. लेकिन शुक्रवार को इसी प्रकार से एक होटल में इस तरह से हंगामा करने पर होटल की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई. जिसके बाद गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में युवती को लाया गया.

युवती से पूछताछ भी की गई. युवती की माँ से भी संपर्क किया गया है. जिसके बाद पुलिस ने सम्बंधित युवती को सुधारगृह भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.