– जिले में 83000 तो विदर्भ में 9 लाख कृषि पम्प कनेक्शन के बकायेदारों को भेजी जा रही नोटिस

नागपुर – राज्य के ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर घरेलू,कमर्सियल,औद्योगिक और किसानों को क्रमवार बिजली बिल बकायेदारों को महावितरण ने बकाया भरने सह न भरने पर कार्रवाई करने संबंधी नोटिस भेजना शुरू कर दिया। इस नोटिस द्वारा अगले 15 दिनों में बकाया जमा नहीं करवाया गया तो बिजली खंडित कर दिया जाएगा। इस क्रम में सिर्फ नागपुर जिले के 40000 से अधिक किसानों को नोटिस थमाई गई।
ज्ञात हो कि राज्य भर के किसानों को कृषि पम्पों के बिजली कनेक्शनों का बकाया 44767 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इससे निपटने के लिए कृषि पम्प बिजली कनेक्शन नीति की घोषणा की हैं। इसके तहत बकाये राशि का एक हिस्सा भरने पर 66% बिल माफ किया जाएगा। नागपुर जिले में कृषि पम्पों के कनेक्शनों का बकाया 625 करोड़ हैं।
पहले वर्ष अगर किसानों ने 229 करोड़ भरे तो शेष 396 करोड़ रुपये माफ कर दिए जाएंगे। किसानों से इस योजना का लाभ उठाने हेतु सघन प्रचार प्रसार महावितरण प्रबंधन द्वारा किया जा रहा।
इसी दौर में कंपनी ने चालू बिल नहीं भरने पर किसानों के कनेक्शन खंडित करने का फैसला किया हैं। नागपुर जिले में 83000 कृषि पम्पों पर बकाया हैं। अधिकांश पर चालू बिल भी बकाया हैं। इन्हीं किसानों तक लाइनमैन नोटिस पहुंचा रहे। सम्पूर्ण विदर्भ में लगभग 9 लाख किसानों का बिल बकाया हैं। इस नोटिस के तहत सितम्बर तक चालू बिल भरने का निर्देश दिया गया है। नोटिस द्वारा कृषि पम्प बिजली कनेक्शन नीति का लाभ उठाने की अपील भी की गई।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...
NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...
Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery
Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...
Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime




